कम खाने पर भी बढ़ रहा है वजन? जानिए इसके पीछे के 5 बड़े कारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Mahtari Vandana Yojana 2024: देश के सबसे ज्यादा राज्यों में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकारें हैं. पिछले साल की आखिरी तिमाही में हुए विधानसभा चुनावों में BJP ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनाई और मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता को बरकरार रखा. पार्टी ने जनहित में कई लुभावनी योजनाओं का वादा किया था.
आज छत्तीसगढ़ में एक योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया. वो योजना है— महतारी वंदन योजना. यह योजना शादीशुदा महिलाओं के लिए है. इस योजना में 70 लाख से ज्यादा विवाहित महिलाओं के खातों में हर महीने 1000 रुपए पहुंचाए जाएंगे. छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने इस बारे में जानकारी दी.
CM विष्णु देव साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गारंटी का एक और वादा पूरा कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के शुभारंभ में शामिल हुए. उन्होंने बताया कि ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत आज 655 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की गई.
इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होगा. इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है.
UP News: बलिया कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा फहराने के बाद सियासी…
सुप्रीम कोर्ट के अवमानना नोटिस पर DMRC ने हलफनामा दाखिल कर बताया है कि प्रदर्शन…
तीस्ता और त्रिशूली की आपदाओं ने हिमालयी जलविद्युत परियोजनाओं की कमजोरियों को उजागर किया है.…
बेगूसराय के हर्रख मोहल्ले में अस्पताल से घर लौट रही महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंकने…
Jharkhand News: झारखंड की पंचायतों में बुनियादी विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से…
इंकलाब जिंदाबाद का असली मतलब क्या है? भगत सिंह के विचारों से निकला यह नारा…