छापेमारी में 5.60 करोड़ कैश बरामद
लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के बेल्लारी में पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में नकदी के अलावा सोना-चांदी बरामद किया है. बेल्लारी पुलिस ने ब्रूस टाउन में एक ज्वैलर्स के घर पर छापेमारी के दौरान ये नकदी बरामद की है. जिसमें 5 करोड़ 60 लाख रुपये नकद, तीन किलो सोने के जेवरात और 68 चांदी की छड़ें जब्त की हैं.
पुलिस ने हेमा ज्वैलर्स के मालिक नरेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम नरेश सोनी से पूछताछ में जुटी हुई है. छापेमारी की कार्रवाई को लेकर बेल्लारी एसपी रंजीत कुमार बंडारू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने हेमा ज्वैलर्स के मालिक नरेश सोनी के ठिकानों पर छापेमारी की है. छापेमारी में 5.60 करोड़ रुपये कैश, 103 किलो चांदी, 68 चांदी की छड़ें, और 3 किलो सोना बरामद किया है.
यह भी पढ़ें- खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें, क्या है पूरा मामला
एसपी ने आगे बताया कि बरामद हुए कैश और सोना-चांदी को लेकर कोई भी वैध कागजात नरेश सोनी के पास नहीं थे. पुलिस को शक है कि ये पूरा मामला हवाला से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस जांच कर रही है. आरोपी नरेश सोनी के खिलाफ KP Act की धारा 98 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…
Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…
PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…
CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…