Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘550 करोड़ कैश… 3 किलो सोना और 103 किलो चांदी बरामद’, कर्नाटक में ज्वैलर्स के घर पुलिस की रेड

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के बेल्लारी में पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में नकदी के अलावा सोना-चांदी बरामद किया है.

Police raid

छापेमारी में 5.60 करोड़ कैश बरामद

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के बेल्लारी में पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में नकदी के अलावा सोना-चांदी बरामद किया है. बेल्लारी पुलिस ने ब्रूस टाउन में एक ज्वैलर्स के घर पर छापेमारी के दौरान ये नकदी बरामद की है. जिसमें 5 करोड़ 60 लाख रुपये नकद, तीन किलो सोने के जेवरात और 68 चांदी की छड़ें जब्त की हैं.

भारी मात्रा में कैश और सोना-चांदी बरामद

पुलिस ने हेमा ज्वैलर्स के मालिक नरेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम नरेश सोनी से पूछताछ में जुटी हुई है. छापेमारी की कार्रवाई को लेकर बेल्लारी एसपी रंजीत कुमार बंडारू ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने हेमा ज्वैलर्स के मालिक नरेश सोनी के ठिकानों पर छापेमारी की है. छापेमारी में 5.60 करोड़ रुपये कैश, 103 किलो चांदी, 68 चांदी की छड़ें, और 3 किलो सोना बरामद किया है.

यह भी पढ़ें- खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें, क्या है पूरा मामला

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी ने आगे बताया कि बरामद हुए कैश और सोना-चांदी को लेकर कोई भी वैध कागजात नरेश सोनी के पास नहीं थे. पुलिस को शक है कि ये पूरा मामला हवाला से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस जांच कर रही है. आरोपी नरेश सोनी के खिलाफ KP Act की धारा 98 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital