आस्था

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, 108 साल बनेगा दोबारा ऐसा दुर्लभ संयोग; जानें समय-शहर और सूतक काल

Surya Grahan 2024 Date Time Place: पंचांग के मुताबिक, आज आनी 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 12 मिनट से होगी. जबकि, इसकी समाप्ति रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगी. इसके अलावा इस सूर्य ग्रहण का मध्य काल यीन पिक पॉइंट रात 11.47 बजे होगा. ध्यान रहे कि इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण रेवती नक्षत्र मीन राशि में लगेगा.

कहां-कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, कोस्टा रिका, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, क्यूबा, जमैका, आयललैंड उत्तर-पश्चिमी इंगलैंड, अटलांटिक, आर्कटिक, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक में दिखाई देगा. सोमवती अमावस्या के दिन लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.

इसलिए खास है सूर्य ग्रहण

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है. इस सूर्य ग्रहण की समय-अवधि काफी लंबी है. वैस तो यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन उत्तरी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आसानी से दिखाई देगा. सूर्य ग्रहण की शुरुआत दक्षिण प्रशांत महासागर से होगी. इतना ही नहीं, यह सूर्य ग्रहण इसलिए खास है कि आज से पहले ऐसा संयोग साल 1970 में बना था और आगे ऐसा दुर्लभ संयोग 2078 में बनेगा. यानी 108 साल बाद दुबारा इस तरह से सूर्य ग्रहण का संयोग बनेगा.

सूर्य ग्रहण का राशियों पर क्या होगा असर?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस सूर्य ग्रहण का असर अगले एक महीने तक रहेगा. इस दौरान अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा. जिन राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है उनमें मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि का नाम शामिल है. जबकि इस सूर्य ग्रहण का सामान्य असर कर्क, मकर और मीन राशि पर होगा. वहीं, इस सूर्य ग्रहण की तीन राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा, जिसमें वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि का नाम शामिल है.

सूर्य ग्रहण पर ग्रहों की ये रहेगी स्थिति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज सूर्य ग्रहण पर ग्रहों की स्थिति भी खास रहने वाली है. आज ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और शुक्र का खास संयोग बनेगा. इसके अलावा राहु-केतु मीन और कन्य राशि पर अपनी नजर रखेगा. इतना ही नहीं, सूर्य ग्रहण पर सूर्य, मंगल और केतु का असर भी रहेगा.

भारत में सूतक लगेगा या नहीं?

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण की समाप्ति तक रहता है. चूंकि आज यानी 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में भारत में पूजा-पाठ करने और मंदिर में जाने के किसी प्रकार का निषेध नहीं है. इसके अलावा नियमित काम को लेकर घर से बाहर निकल सकते हैं.

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना होता है अच्छा?

धर्म शास्त्रों के मुताबिक, ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना शुभ और फालदायी है. इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान कर सकते हैं.

ग्रहण काल में दीक्षा लेना या मंत्र सिद्धि की जा सकती है. ग्रहण काल में की गई पूजा स्वीकार होती है.

ग्रहण की समाप्ति के बाद नहाकर किसी जरुरतमंत को दान करना शुभ माना गया है.

यह भी पढ़ें: आज लगेगा सूर्य ग्रहण, भूलकर भी ना करें तुलसी से जुड़ी ये 5 गलतियां; मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज!

यह भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या पर आज सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इस काम को करने से पति और संतान की उम्र होती है लंबी

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 3 राशियों के लिए वरदान! गजकेसरी योग से होगा भाग्योदय, मां दुर्गा बरसाएंगी कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

12 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

15 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

24 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

26 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

33 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

35 minutes ago