देश

Haryana: गोमांस खाने के आरोप में मजदूर को पीट-पीट कर मार डाला था, अब पुलिस ने कहा- ये BEEF नहीं था

Charkhi Dadri Mob Lynching: बीते अगस्त महीने में हरियाणा के चरखी दादरी जिले में गोमांस पकाने और खाने के शक में पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर साबिर मलिक की भीड़ ने पीट-पीट कर ने हत्या कर दी थी. मृतक बाढड़ा तहसील के पास एक झुग्गी में रहता था और जीविका के लिए कूड़ा-कचरा इकट्ठा करता था.

इस संबंध में अब एक रिपोर्ट में सामने आई है जिसमें कहा गया है कि साबिर द्वारा पकाया गया मांस गाय का नहीं था. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक​, साबिर की हत्या के करीब 2 महीने बाद पुलिस ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को बताया कि लैब रिपोर्ट से पता चला है कि मांस दरअसल गोमांस नहीं था.

27 अगस्त को हुई थी हत्या

पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर साबिर मलिक की हत्या के मामले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 6 लोगों अभी भी इस मामले में वांछित हैं. पुलिस ने बताया कि 27 अगस्त को मलिक और उसके दोस्त असीरुद्दीन को आरोपियों ने खाली प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने एक दुकान पर बुलाया और उन पर हमला कर दिया था. असीरुद्दीन भागने में सफल रहा, लेकिन आरोपी मलिक को मोटरसाइकिल पर बैठा कर दूसरी जगह ले गए और फिर से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. बाद में उसका शव झुग्गियों के पास मिला, जहां वह रहता था.

गोमांस की पुलिस से की गई थी शिकायत

हमले के बाद असीरुद्दीन भागने में सफल रहे थे, लेकिन साबिर मलिक को आरोपियों ने बंधक बना लिया था. फिर वे उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठा कर दूसरी जगह ले गए और वहां पर फिर से उस पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई. बाद में उसका शव झुग्गियों के पास मिला, जहां वह रहते थे.

रिपोर्ट के अनुसार, साबिर की हत्या से कुछ घंटे पहले गांव में कुछ युवकों ने पुलिस को बुलाया गया था. युवकों का दावा था कि झुग्गियों में गोमांस पकाया और खाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस ने मांस को जब्त कर लिया और जांच के लिए भेज दिया, तब भी आरोपी संतुष्ट नहीं हुए और कानून को अपने हाथ में लेने का फैसला किया और मलिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

पुलिस ने क्या कहा

शुक्रवार को बाढड़ा के पुलिस उपाधीक्षक भारत भूषण ने बताया, ‘मौके से एकत्र किया गया पका हुआ मांस फरीदाबाद की एक लैब में भेजा गया था. यह पता चला है कि मांस मवेशियों का नहीं था.’ चरखी दादरी की पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि हमने मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और यह रिपोर्ट चालान के साथ अदालत में पेश की जाएगी. पुलिस उपाधीक्षक भारत भूषण ने कहा कि छह अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट पर गर्व..!’ कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान

UAE ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और विमान के क्रू को उड़ान…

6 minutes ago

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

31 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

50 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

1 hour ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

2 hours ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

2 hours ago