मृतक महिला और आरोपी विमल सोनी.
Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. चार महीने पहले कानपुर के ग्रीन पार्क इलाके में जिम ट्रेनर (Gym Trainer) ने एक महिला को अगवा करके उसकी हत्या (Murder Case) कर दी. इसके बाद शव को जिलाधिकारी आवास (DM House) के पास के 5 फीट का गड्ढा खोदकर गाड़ दिया. यह खुलासा होने के बाद पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है. आरोपी का नाम विमल सोनी (Vimal Soni) बताया जा रहा है.
डीएम आवास सहित पूरा जिलाधिकारी कंपाउंड, जिसमें जिले के कई प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों की एक्टिविटी होती रहती हैं, में बिना पुलिस की नजर में आए पांच फीट का गड्ढा खोदकर महिला को गाड़ देने पर भी सवाल उठ रहे हैं.
शनिवार (26 अक्टूबर) को जिम ट्रेनर की गिरफ्तारी के बाद इस घटना का खुलासा हुआ, जबकि महिला के पति ने इस मामले की रिपोर्ट चार महीने पहले ही दर्ज कराई थी. महिला 24 जून को अपने घर से जिम के लिए गई थी, उसके बाद से वह गायब थी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने डीएम आवास के पास खुदाई कर महिला की लाश बरामद किया. इसके बाद महिला के पति ने लाश की शिनाख्त की. महिला के दो बच्चे हैं.
घटना की जानकारी देते हुए महिला के पति ने कहा, ‘मैं अभी सदमे में हूं. चार महीने बाद मेरी पत्नी का शव मिला है. पुलिस से मुझे शनिवार को जानकारी मिल गई थी कि मेरी पत्नी की गुमशुदगी के मामले में उसके जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया गया है.’
उन्होंने कहा, ‘मैंने 24 जून को ही पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी. उसके बाद मैं लगातार पुलिस स्टेशन जाता रहा हूं. पुलिस ने शव की खुदाई रात में ही क्यों की, इसकी जानकारी प्रशासन ने नहीं दी. इन चार महीनों में मैंने इतने कष्ट उठाए हैं, जिसको सिर्फ मैं ही जान सकता हूं. मैंने अपनी पत्नी के कपड़ों और उसके बालों से उसकी शिनाख्त की. यह लाश उसी की है. मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. मुझे मेरी पत्नी के जाने का अफसोस जीवन भर रहेगा.’
DCP (North Kanpur) श्रवण कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि महिला कथित तौर पर जिम ट्रेनर की शादी तय होने से परेशान थी. अपराध के दिन वह 20 दिनों के बाद जिम आई थी और दोनों बातचीत करने के लिए कार में बैठे थे. इस दौरान बहस हुई और उसने उसकी गर्दन पर मुक्का मारा, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. इसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी.
उन्होंने आगे बताया, ‘उसके बाद जिलाधिकारी आवास के पास शव को गाड़ दिया. इस कंपाउंड में तमाम अधिकारी आते-जाते रहते हैं. तमाम अधिकारियों के आवास यहां बने हैं. यहां लोग बिलियर्ड्स और बैडमिंटन खेलने आते रहते हैं. आरोपी अधिकारियों को ट्रेनिंग देता था. यहां पर उसने गड्ढा खोदकर शव गाड़ दिया था.’
सिंह ने कहा कि आरोपी का पता लगाना मुश्किल था, क्योंकि वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था. उन्होंने कहा कि जांच के लिए पुणे, आगरा और पंजाब में टीमें भेजी गई हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अभी यह पता लगाना है कि महिला ने जो आभूषण पहने थे, वह उसने ही लिए थे या नहीं.
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पहले आरोपी ने कहा कि उसने शव को गंगा में फेक दिया है. उसके बाद पुलिस ने गंगा में सर्च कराया, लेकिन शव नहीं मिला. इसके बाद वह जहां-जहां बताता रहा, पुलिस वहां-वहां शव ढूंढती रही. आखिरी में सख्ती करने के बाद उसने सही जगह बताई. फिलहाल जिला कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…
New Financial Rules: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही पेंशन, ITR की डेडलाइन, एलपीजी…
Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…
Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…