Bihar News: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होना है. हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है. लेकिन सियासी गलियारों में अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष क बीच हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच हाल ही में हुए चुनाव आयोग (Election Commission) की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं.
यह मामला उनके (Tejashwi Yadav) नाम से जुड़े दो अलग-अलग आइडेंटिटी कार्ड यानि की EPIC नंबर का है. इस बीच उनके नाम से जुड़े दोनों EPIC नंबर का भी सामने आ गया है. पहला EPIC नंबर RAB0456228 और दूसरा EPIC नंबर RAB2916120 है. अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एक ही आदमी के दो-दो EPIC नंबर कैसे हो सकते हैं? आपको बता दें, चुनाव आयोग एक शख्स को एक ही EPIC नंबर जारी करता है.
सूत्रों की माने तो 2020 के विधासभा चुनाव में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने RAB0456228 EPIC नंबर का इस्तेमाल किया था. यह EPIC नंबर 2015 में उनके नाम से जुड़ा हुआ है और वह EPIC नंबर अभी भी वोटर लिस्ट में मौजूद है. लेकिन दूसरा EPIC नंबर वोटर लिस्ट में नहीं है. तेजस्वी यादव क आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने करीब 10 साल पुराने दस्तावेजों को खंगाले परंतु कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि दूसरा EPIC नंबर अधिकारिक तौर पर कभी जारी भी किया गया था.
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दावा किया है कि यह मेरे खिलाफ साजिश किया जा रहा है और मेरे EPIC नंबर को बदल दिया गया है. जिसके बाद JDU के प्रवक्ता नीरज कुमार पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव केपास दो-दो वोटर आईडी है. अब इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. वहीं तेजस्वी यादव के दावा पर चुनाव आयोग ने कहा कि EPIC नंबर में बदलाव केवल प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत ही होता है.
इसे भी पढ़ें-मुंबई में अजीबोगरीब मामला, पहली बार कबूतरों को दाना डालने पर केस दर्ज
अब यह मामला सामने आने के बाद पूरे बिहार की राजनीति को गर्मा दिया है. एक तरफ तेजस्वी यादव इसे लोकतंत्र पर हमला बता रहे हैं तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष इसे फर्जीवाड़ा कह रहा है. अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग पर टिकी हुई है कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का दूसरा वाला EPIC नंबर सच में फर्जी है या कोई तकनीकी चूक है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…