देश

Patna Lathicharge: BJP नेता की मौत के बाद बिहार में बवाल, जेपी नड्डा बोले- नीतीश सरकार की बौखलाहट का नतीजा है लाठीचार्ज

Patna Lathicharge: राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पटना पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. इस दौरान एक बीजेपी नेता की मौत हो गई. मृतक नेता की पहचान विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है. भाजपा नेता की मौत के बाद विवाद छिड़ गया है. हालांकि, पटना जिला प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि जहानाबाद जिले के निवासी विजय कुमार सिंह “सड़क के किनारे बेहोश पाए गए.” उनके शरीर पर कोई कोई चोट का निशान नहीं मिला है.”

बता दें कि जहानाबाद जिला सचिव विजय सिंह की मौत के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है. बिधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस बीच राज्य भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी पीएमसीएच पहुंच चुके हैं. शव को भाजपा कार्यालय लाने की तैयारी की जा रही है. इस घटना के बाद कई बीजेपी नेताओं के बयान सामने आए हैं:

भष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है नीतीश सरकार: जेपी नड्डा

लाठीचार्ज की कड़ी आलोचना करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने आरोप लगाया है कि बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य की नीतीश सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है.

नीतीश कुमार जी ममता दीदी की राह पर चल पड़े हैं: गिरिराज सिंह

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी ममता दीदी की राह पर चल पड़े हैं, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर हमले से हुई मौत के लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं. अहंकारी नीतीश कुमार द्वारा जहानाबाद भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह की हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें: Yamuna flood Noida: बारिश-बाढ़ से कोहराम, बढ़ता ही जा रहा यमुना का जलस्तर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूल बंद

शिक्षक नेताओं से बात की जाएगी: तेजस्वी यादव

मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि जितने भी शिक्षक नेता हैं उनसे बात की जाएगी. जो लोग 10 लाख रोज़गार मांग रहे हैं वह बताएं कि देश में ऐसा कौन सा राज्य है जहां 3 लाख से अधिक सरकारी नौकरी का विज्ञापन निकाला गया हो. हम अपने शासनकाल में 10 लाख पूरा करे लेंगे, लेकिन भाजपा 2 करोड़ का हिसाब दें. यहां 18 साल तक सरकार में कौन था? महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नौकरी निकाली गई.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

12 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

20 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

27 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

30 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago