देश

Success Story: नौकरी के साथ बेटे और ससुराल की जिम्मेदारी…जानें पूनम नांदल ने कैसे क्रैक की EPFO में APFC? महिलाओं को दिया ये मूल मंत्र

Poonam Nandal: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) में सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के 159 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है जिसमें पूनम नांदल ने घर-परिवार की तमाम जिम्मेदारियों के साथ AIR-34 रैंक हास‍िल की है. कई सालों की मेहनत के बाद उनको ये सफलता हासिल हुई है. इसको लेकर वह और उनका पूरा परिवार, ससुराल से लेकर मायके तक बेहद खुश हैं.

माता-पिता ने पढ़ाई को दिया महत्व

पूनम नांदल गुरुग्राम की रहने वाली हैं. रिजल्ट सामने आने के बाद उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है. वह कहती हैं कि उनका पूरा परिवार खुश है. खासतौर पर उनके पति. उन्होने हर कदम पर उनका साथ दिया. वह कहती हैं कि कड़ी मेहनत के बाद मिली इस सफलता के बाद वह काफी अच्छा महसूस कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-टीवी देखने पर नॉर्थ कोरिया में दी गई 30 बच्चों को सजा; वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

इसी के साथ उन्होंने अपने माता-पिता को लेकर कहा कि मेरे माता-पिता ने शुरुआत से ही पढ़ाई को बहुत ज्यादा महत्व दिया था. मीडिया से बात करते हुए पूनम कहती हैं कि मुझे बीच में बहुत असफलताएं मिली, लेकिन मैं मेहनत करती रही और अंत में सफलता मिल गई.

नौकरी और घर के बीच इस तरह बैठाया तालमेल

पूनम बताती हैं कि उनका पांच साल का बच्‍चा है. वह कहती हैं कि पढ़ाई के दौरान उस पर पूरा ध्‍यान न दे पाने का ग‍िल्‍ट हमेशा रहेगा लेकि‍न पति सुम‍ित चावला ने कदम कदम पर मेरा साथ द‍िया. हर चीज को सरल बना द‍िया. उनके सहयोग का ही असर रहा कि ऑफ‍िस, घर और ससुराल को वह आसानी से मैनेज कर सकीं. वह कहती हैं कि पति और पर‍िवार ने उनको बहुत सपोर्ट क‍िया.

अपने लक्ष्य से न भटकें

पूनम नांदल ने कहती हैं कि कई बार राह में असफलताएं आपको झेलनी पड़ सकती है लेक‍िन, अपने लक्ष्‍य से भटके ब‍िना आपको सफलताओं के मंजर तक पहुंचना होता है. वह कहती हैं कि पढ़ाई पर पूरा फोकस करें और सफलताएं कदम चूमेंगी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

4 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

25 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago