लाइफस्टाइल

नहीं मिल पाता दिन में समय तो रात में ऐसे करें अपनी त्वचा की देखभाल, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

Night Care Routine For Skin: अच्छी नींद हमारी सेहत के लिए जितनी जरूरी है उतनी ही हमारी त्वचा के लिए भी जरूरी है. इस समय हमारी त्वचा दिन भर की थकान से उबर जाती है. दिन भर की भागदौड़ का असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है, क्योंकि रात में त्वचा खुद को रिजुविनेट करती है. दरअसल, त्वचा की हीलिंग और रिकवरी अक्सर रात में ही होती है. हालाँकि, कुछ गलतियों के कारण इस प्रक्रिया में बाधा आ सकती है. आपका दस स्टेप लंबा स्किन केयर रूटीन किसी काम का नहीं रहेगा, अगर आप रात के समय अपनी त्वचा को रिकवर नहीं करने देंगे. इसीलिए अपने बेड टाइम रूटीन में आप कुछ आदतों को शामिल कर सकते हैं. जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होंगी… आइए हम आपको बताते हैं नाइट केयर रूटिंग के स्टेप.

पहला स्टेप

रात के समय में स्किन पर कोई भी प्रोडक्ट्स को लगाकर नहीं सोना चाहिए. उसे पूरी तरह से हटा देना चाहिए. ऐसा न करने से आपके स्किन बेजान हो जाएगी. इसके लिए आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर ऑयल बेस्ड कोई भी मेकप रिमूवर का प्रयोग कर सकते हैं. इससे स्किन ड्राई नहीं रहती.

दूसरा स्टेप (Night Care Routine For Skin)

दूसरे स्टेप में क्लिंजिंग करना है. क्लिंजिंग की मदद से चेहरे के पोर्स को साफ करने में मदद मिलती है. आप अपनी त्वचा के मुताबिक किसी भी क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

तीसरा स्टेप

तीसरे स्टेप में पूरे चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें. ऑयली स्किन के लिए यह स्टेप जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें : आज से ही पीना शुरू करें नमक वाली चाय, आपकी सेहत के लिए है काफी फायदेमंद

चौथा स्टेप (Night Care Routine For Skin)

चौथे स्टेप में स्किन पर सीरम का इस्तेमाल करें. इसको अप्लाई करने से स्किन को कई प्रकार की समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है. अपनी स्किन के हिसाब से सीरम का चुनाव करना जरूरी है.

पांचवा स्टेप

पांचवे स्टेप में स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी होता है. यह नाइट केयर रूटिंग का सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है. इसमें स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी होता है. ऐसा करने से डैमेज स्किन रिपेयर होने लगती है. यह स्किन को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

5 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

15 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

16 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

43 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

54 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

58 minutes ago