देश

Poster Politics: कोलकाता में लगा INDIA गठबंधन का पोस्टर, ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ लिखा- अबकी बार दिल्ली में सरकार

विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA का ऐलान होने के बाद से ही विपक्षी नेताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल में भी गठबंधन का असर दिखाई दे रहा है. कोलकाता में कुछ जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं. जिसमें लिखा गया है कि ‘अबकी बार दिल्ली में INDIA सरकार.’

कोलकाता में लगा गठबंधन का पोस्टर

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और विपक्ष की सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. विपक्ष के महा गठबंधन की घोषणा हो चुकी है. जिसके जरिए भाजपा के विजयी रथ को रोकने को रोकने के लिए रणनीति बनाई जा रही है. विपक्ष का प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरा कौन होगा ये तो फिलहाल अभी तय नहीं है, लेकिन इस पोस्टर में ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ लिखी गई लाइन ‘अबकी बार दिल्ली की सरकार’ बहुत कुछ इशारा कर रही है. मतलब टीएमसी ने ममता बनर्जी को पीएम पद का दावेदार घोषित कर दिया है. जिसको लेकर दबाव बनाने की कवायद भी इस पोस्टर के जरिए की गई है.

मुंबई में होगी विपक्ष की बैठक

विपक्ष के गठबंधन की पहली बैठक पटना और दूसरी बेंगलुरु में हो चुकी है. अगली बैठक इसी महीने के अंत में मुंबई में होने वाली है. जिसमें संयोजक के नाम की घोषणा भी संभव है. ये बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होगी.

यह भी पढ़ें- लोकसभा-विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र हो 18 साल, संसदीय समिति ने की सिफारिश, EC ने दिया जवाब

बैठक उसी लाइन पर होगी, जैसे बेंगलुरु में हुई थी. पहले दिन रात्रिभोज होगा और उसके अगले दिन रणनीति पर चर्चा की जाएगी. जिसमें एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी. विपक्ष पीएम मोदी को सत्ता से हटाने की पूरी जोर आजमाइश कर रहा है. इस बैठक की मेजबानी एनसीपी-शिवसेना (उद्धव गुट) करेगी. जिसमें एनसीपी चीफ शरद पवार अहम भूमिका निभाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

50 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

51 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago