खेल

Asia Cup 2023: केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए एशिया कप में खेलेंगे या नहीं

KL Rahul And Shreyas Iyer: एशिया कप को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यह खास अपडेट स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी(चोट के बाद) को लेकर है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही स्टार खिलाड़ी 21 अगस्त को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी(NCA) में शामिल होने के लिए तैयार हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों ही एशिया कप 2023 कैम्प में हिस्सा लेंगे. बता दें कि इस महीने के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त से एशिया कप 2023 की शुरुआत हो रही है, जिसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. इस टूर्नीमेंट के मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में होंगे.

KL Rahul And Shreyas Iyer टीम के अहम हिस्सा- रिपोर्ट

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से यह खबर सामने आई है,”दोनों(केएल राहुल और श्रेयस अय्यर) कैंप में रहेंगे. भले ही केएल राहुल या श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट न हों, लेकिन वे टीम का अहम हिस्सा हैं. दोनों शिविर में शामिल होंगे.”
मिली जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि राहुल और अय्यर चोट से अपनी रिकवरी प्रक्रिया के तहत शिविर में शामिल होंगे और एशिया कप के लिए मंजूरी मिलने से पहले टीम मैनेजमेंट उनका मूल्यांकन करेगा.

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर की पत्नी बोलती हैं शानदार भोजपुरी, बनारस की लड़की को ऐसे मिला था ‘विंडीज प्यार’, अस्सी घाट से न्यूयॉर्क होते हुए त्रिनिदाद में ‘गंगा जूस कॉर्नर’ तक की दिलचस्प कहानी

केएल राहुल और अय्यर हुए थे चोटिल

बता दें कि केएल राहुल आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल हुए थे. उनको आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थे. आईपीएल के 9 मैच खेलन के बाद चोट के कारण बाकी के बचे मैचों का राहुल हिस्सा नहीं रह पाए थे और तभी से वे क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर एक लंब अंतराल से टीम का हिस्सा नहीं हैं. वे आईपीएल 2023 में भी नहीं खेल पाए थे. चोट के कारण वे नहीं खेल पाए.
अब एशिया कप में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है. एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल एशिया कप खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं जबकि अय्यर के खेलन पर अभी भी सस्पेंस है. राहुल टीम का हिस्सा बनकर मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा वे विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago