देश

बिहार कांस्सटेबल भर्ती में उम्मीदवारों ने फॉर्म फरने में की बड़ी गलतियां, कर दिया अपना ही जेंडर चेंज, कुछ बन गए महिला तो कुछ महिलाएं बन गईं पुरुष

Bihar Police Constable Bharti: बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल पद के लिए नौकरियां निकाली गईं, लेकिन एप्लीकेशन फॉर्म में उम्मीदवार इतनी गलतियां करेंगे ये तो किसी ने भी नहीं सोचा था. अब बोर्ड को कॉन्स्टेबल के पद पर निकली वैकेंसी को लेकर नोटिफेकेशन जारी करना पड़ा है. इसके जरिए उम्मीदवार अपने फॉर्म में अपनी गलतियों को सुधार सकेंगे. अगर इस बार भी कोई गलती कैंडिडेट्स से होती है तो उन्हें फिर से मौके नहीं मिलेगा और उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा.

बता दें कि बिहार कॉन्स्टेबल के पद के लिए 21 हजार वैकेंसियां निकाली गई हैं, लेकिन फॉर्म को भरते समय उम्मीदवारों ने ऐसी गलतियां की है कि यकीन करना आसान न हो. दरअसल इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले 850 से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अपना जेंडर ही गलत भर दिया है.

851 उम्मीदवारों ने किया गलत जेंडर का चयन

बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि जो ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त हुए हैं, उसमें कुछ लड़कों ने फॉर्म में अपना जेंडर फीमेल सिलेक्ट कर लिया है, जो उनके फोटो और नाम में मैच नहीं करते हैं. वहीं कई लड़कियों ने भी इसके उलट अपना जेंडर मेल सिलेक्ट कर लिया है. बोर्ड ने बताया है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलने वाले 851 फॉर्म ऐसे हैं जिनकी साफ पहचान नहीं हो पा रही है. इन उम्मादवारों की सूचि ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. पोर्टल पर एक एप्लीकेशन फॉर्म ठीक करने का ऑपशन दिया गया है. वहां से उम्मीदवार अपना फॉर्म ठीक कर सकते हैं. अगर फिर गलत हुआ तो बोर्ड की तरफ से फिर से मौका नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- “I m Sorry..मैं अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकता”, नागपुर हाईकोर्ट के जस्टिस रोहित देव ने बीच अदालत में दिया इस्तीफा

फोटो और हस्ताक्षर भी गलत

1 अगस्त को जारी एक अलग नोटिस में CSBC ने बताया है कि बिहार पुलिस कॉन्स्टेब भर्ती 2023 के कुछ उम्मीदवारों ने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए हैं, जबकि कुछ अन्य द्वारा अपलोड किए गए फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं हैं. इन उम्मीदवारों को 8 अगस्त या उससे पहले फोटो और हस्ताक्षर दोबारा अपलोड करना होगा. फोटो और हस्ताक्षर गलत करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 3, 279 है. इनकी लिस्ट भी वेवसाइट पर अपलोड कर दी गयी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

47 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

51 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago