सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो- IANS)
Pravasi Bharatiya Sammelan: विदेशों से आए मेहमानों के लिए इंदौर (Indore) के लोगों ने अपने दिल और घरों के दरवाजे खोल दिए. बड़ी संख्या में प्रवासी होटल में नहीं बल्कि इंदौरियों के घरों में ठहरे हैं. प्रवासी भारतीय सम्मेलन (Pravasi Bharatiya Sammelan) के मददेनजर यहां के लेागों ने अपने घरों को खास तौर पर सजाया है और घरों के बाहर रंगोली भी बनाई गई है.
प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि जब यह सम्मेलन इंदौर में करने का विचार आया, तभी यह भी विचार किया गया कि कुछ प्रवासी भारतीयों के लिए होटलों के स्थान पर स्थानीय नागरिकों के घर पर रुकने की व्यवस्था की जाए. मेहमान और मेजबान दोनों परिवार एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को समझ सकें और विदेश से आए हमारे मेहमानों को अपनेपन का अनुभव हो.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के स्वागत-सत्कार में केवल प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन ही नहीं, इंदौर का हर एक नागरिक लगा हुआ है. हमारे देश की संस्कृति और परंपरा के अनुसार अतिथि देवताओं के तुल्य माना गया है और यह कहा गया है कि ‘मेहमां जो हमारा होता है वो जान से प्यारा होता है.’ विभिन्न देशों से इंदौर आए प्रवासी भारतीयों ने भी यहां आने के बाद के अपने अनुभव साझा किए.
बहरीन से इंदौर आए रमेश पाटीदार ने यहां की खातिरदारी की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के अर्पित ने कई बार उन्हें फोन किया और इंदौर आने को कहा. यहां आकर मन खुश हो गया. इसी तरह रमेश शर्मा तो कहते है कि वे यहां आया तो गेस्ट की तरह हूं, मगर परिवार छोड़कर जाऊंगा.
वहीं लंदन में रहने वाले सुनील चोपड़ा ने अपने अनुभव साझा करते हुए इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था को सराहा. उन्होंने कहा कि इंदौर की साफ-सुथरी सड़कें लंदन की सड़कों से भी बेहतर हैं. संयुक्त अरब अमीरात से आए आदित्य प्रताप सिंह और साध्वी दिव्यप्रभा के साथ कैलिफोर्निया से आई डॉक्टर वीणा चौहान का इंदौर के अपनेपन ने दिल जीत लिया.
– भारत एक्सप्रेस
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…
PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…