देश

Prayagraj: लारेब हाशमी माफिया अतीक को मानता था अपना आदर्श, भेजा गया नैनी जेल, बस कंडक्टर की गर्दन और हाथ पर लगे कुल 35 टांके

Prayagraj Crime: इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाकर बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर चापड़ से वार करने वाले जिहादी लारेब हाशमी को फिलहाल नैनी जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूछताछ में उसने माफिया अतीक अहमद को अपना आदर्श बताया है तो वहीं घायल हरिकेश का इलाज अस्पताल में लगातार जारी है और उनके शरीर पर कुल 35 टांके लगाए गए हैं. डाक्टर ने बताया है कि अब वह खतरे से बाहर हैं तो वहीं इस खबर से पूरे सूबे में सनसनी है और लोग जिहादी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

बता दें कि बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के बदन में 35 से ज़्यादा टांके लगे हैं. जिहादी लारेब ने चापड़ से उनकी गर्दन पर हमला किया था. इस वजह से 20 टांके उनकी गर्दन पर लगे हैं तो वहीं 15 टांके उसके हाथ के साथ साथ शरीर के दूसरे हिस्से में भी लगाने पड़े है और लगातार हरिकेश का इलाज अस्पताल में जारी है. चिकित्सकों के मुताबिक, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह खतरे से बाहर हैं. तो वहीं हरिकेश विश्वकर्मा का इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में किया जा रहा है. सोमवार को हरिकेश को आईसीयू से इमरजेंसी वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है तो दूसरी ओर हरिकेश पर हमला करने वाले आरोपी छात्र लारेब हाशमी को अस्पताल से नैनी जेल भेज दिया गया है. मुठभेड़ के दौरान लारेब को पुलिस की गोली उसके पैर में लगी थी. इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया था.

ये भी पढ़ें- UP News: आज से शुरू हो रहा UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र, CM योगी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 29 को पेश होगा अनुपूरक बजट, इन मुद्दों पर घेरेगी सपा

सवालों के घेरे में लारेब

अब लारेब से सुरक्षा एजेंसियां लगातार उससे तमाम तरह के सवाल कर रही हैं. उसके वायरल वीडियो के आधार पर नफरत भरी बातें सुनने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं उसके तार आतंकियों से जुड़े तो नहीं. 23 साल के लारेब ने बीते शुक्रवार को चलती बस में बस कंडक्टर हरिकेश पर चापड़ से हमला कर दिया था, जिससे उसके हाथ और गर्दन पर गहरे घाव हो गए थे. चौंका देने वाली बात तो ये है कि, लारेब ने इस हमले की जानकारी देने के लिए खुद ही एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था और उसने हरिकेश पर इस्लाम के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया था और अपने हमले को सही ठहराते हुए कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. इसी के साथ उसने मजहबी और उन्मादी नारे भी लगाए थे. तो वहीं दूसरी ओर बस कंडक्टर और जिहादी के बीच के विवाद को लेकर खुलासा हुआ है कि बस में टिकट के पैसों को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई थी.

इंजीनियरिंग का छात्र है आरोपी

बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी जिहादी इंजीनियरिंग का छात्र है और वह माफिया अतीक अहमद के साथ ही पाकिस्तान के कट्टरपंथी नेता खादिम मौलाना हुसैन रिजवी को आदर्श मानता था और रिजवी के वीडियो देखता था. पुलिस पूछताछ में उसने माना कि कट्टरता की वजह से ही उसने कंडक्टर पर हमला किया था. तो वहीं अतीक को अपना आदर्श मानने की वजह से उसकी तरह ही सिर पर सफेद रंग का साफा बांधता था. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में लारेब हाशमी ने बताया कि वो सेल्फ रेडिकलाइज्ड (स्वयं कट्टरपंथी) हो गया था. अतीक की हत्या पर भी उसको दुख हुआ था. उसने पूछताछ के दौरान बताया कि, जिहादी वीडियो देखने के बाद वह हाशमी शरीयत लागू करने का हिमायती हो गया था. इसी के साथ पुलिस को छानबीन में ये भी पता चला है कि वह हर 15 दिन में अपनी सर्च हिस्ट्री क्लियर कर देता था. पूछताछ में सामने आए तमाम खुलासों के बाद यूपी एटीएस उसके पास से मिले लैपटॉप और मोबाइल से डाटा रिकवरी करने में जुटी है और उसके बारे में और छानबीन कर रही है. इसी के साथ ही आतंकियों से उसके लिंक को भी खंगाल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

5 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

5 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

9 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

24 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

26 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

39 minutes ago