फोटो-सोशल मीडिया
Prayagraj: उत्तर प्रदेश में किस कदर युवाओं को अपराध की ओर धकेला जा रहा है और देश के प्रति उनके दिलों में नफरत घोली जा रही है, इसका ताजा उदाहरण इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से सामने आया है. यहां पुलिस ने छापेमारी के बाद दो तमंचा और 20 बम बरामद किया है. शुक्रवार देर रात पुलिस ने किसी अनजान व्यक्ति की शिकायत के बाद हॉस्टल में छापेमारी की थी.
सूत्रों के मुताबिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के आसिफ इकबाल को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था. इसको लेकर आसिफ ने थाने में तहरीर दी थी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. जानकारी सामने आ रही है कि इन 12 आरोपियों की तलाश में ही पुलिस ने शुक्रवार देर रात हॉस्टल में छापा मारा था और कमरों की छानबीन शुरू की थी तो नजारा देख सन्न रह गई.
पुलिस को छानबीन के दौरान कमरा नंबर 57 से 20 बम, दो तमंचा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया.
पुलिस ने कमरे के बारे में पूछताछ की तो मालूम हुआ कि यह कमरा मुब्बासिर नाम के अंत:वासी के नाम से अलॉट है. पुलिस इस सवाला का जवाब ढूंढ़ रही है कि ये बम और तमंचे हॉस्टल में आए कहां से और इसे किस कार्य के लिए रखा गया था?
जानकारी सामने आ रही है कि कर्नलगंज पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाकर सभी बम को निष्क्रिय करवाया है. तो वहीं मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से अधीक्षक डॉक्टर इरफान ने बताया कि यह कमरा प्रतापगढ़ निवासी मुब्बासिर के नाम से अलॉट है. इस मामले में दो अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…