Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Prayagraj: मुस्लिम हॉस्टल में पुलिस की छापेमारी, मौके से 20 बम और दो तमंचे बरामद

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के कमरा नम्बर 57 से 20 बम, दो तमंचा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और फिर बम निरोधक दस्ते को बुलाकर निष्क्रिय कराया गया.

फोटो-सोशल मीडिया

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Prayagraj: उत्तर प्रदेश में किस कदर युवाओं को अपराध की ओर धकेला जा रहा है और देश के प्रति उनके दिलों में नफरत घोली जा रही है, इसका ताजा उदाहरण इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से सामने आया है. यहां पुलिस ने छापेमारी के बाद दो तमंचा और 20 बम बरामद किया है. शुक्रवार देर रात पुलिस ने किसी अनजान व्यक्ति की शिकायत के बाद हॉस्टल में छापेमारी की थी.

सूत्रों के मुताबिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के आसिफ इकबाल को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था. इसको लेकर आसिफ ने थाने में तहरीर दी थी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. जानकारी सामने आ रही है कि इन 12 आरोपियों की तलाश में ही पुलिस ने शुक्रवार देर रात हॉस्टल में छापा मारा था और कमरों की छानबीन शुरू की थी तो नजारा देख सन्न रह गई.

पुलिस को छानबीन के दौरान कमरा नंबर 57 से 20 बम, दो तमंचा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया.

मुब्बासिर के नाम पर है कमरा

पुलिस ने कमरे के बारे में पूछताछ की तो मालूम हुआ कि यह कमरा मुब्बासिर नाम के अंत:वासी के नाम से अलॉट है. पुलिस इस सवाला का जवाब ढूंढ़ रही है कि ये बम और तमंचे हॉस्टल में आए कहां से और इसे किस कार्य के लिए रखा गया था?

ये भी पढ़ें– Ayodhya: राम मंदिर उद्घाटन अवसर पर होगा भव्य कार्यक्रम, ‘राम: द मैन एंड हिज आइडिया’ थीम पर 75 कलाकार प्रस्तुत करेंगे भगवान श्रीराम की प्रदर्शनी

जानकारी सामने आ रही है कि कर्नलगंज पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाकर सभी बम को निष्क्रिय करवाया है.  तो वहीं मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से अधीक्षक डॉक्टर इरफान ने बताया कि यह कमरा प्रतापगढ़ निवासी मुब्बासिर के नाम से अलॉट है. इस मामले में दो अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital