सोनिया गांधी
Rajiv Gandhi Birth Anniversary: आज राजीव गांधी की जयंती है. इस अवसर पर कांग्रेस ने दिल्ली के जवाहर भवन ऑडिटोरियम में 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत पार्टी के की दिग्गज नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने हमेशा हमारे देश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम किया. उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पंचायतों और नगर निगमों में महिलाओं के लिए आरक्षण प्रदान किया जाए. अगर आज 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण और शहरी निकायों में हैं तो यह राजीव गांधी की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के कारण ही है.”
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आज कल अलग विचारधारा के लोग राजीव गांधी की उपलब्धियों को नकारने में लगे हैं… राजीव गांधी की सफलताओं को छिपाया नहीं जा सकता. देश के संसदीय इतिहास में, राजीव गांधी के पक्ष में अब तक का सबसे बड़ा बहुमत मिला था. 1984 में कांग्रेस 401 सीटें जीती थी. उस समय 2 सीटें जीतने वाली पार्टी या विपक्ष को राजीव गांधी एहमियत देते थे.
राहुल गांधी ने एक्स पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं. आपके निशान मेरा रास्ता हैं. हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं.”
बता दें कि राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. 21 मई 1991 की रात वह तमिलनाडु में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे तो मंच की ओर आती एक महिला आत्मघाती हमलावर ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की. तभी अचानक विस्फोट हुआ और राजीव चल बसे.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…