देश

सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रयागराज ने राहगीरों के लिए निशुल्क जल सेवा का किया शुभारंभ

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज द्वारा निशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ किया गया. यह सेवा डॉ. एस. एस. नायक, अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक एवं डिवीजन कमांडर (मेडिकल), सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से प्रारंभ की गई है.

यह प्याऊ सेवा केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज के बाहर और आकस्मिक विभाग (इमरजेंसी) के गेट के पास शुरू की गई है, जहां 30-30 लीटर के चार बड़े घड़ों में शीतल जल की निःशुल्क व्यवस्था की गई है. इसका उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके सहायकों और राहगीरों को गर्मी में राहत प्रदान करना है.

इस सेवा का उद्घाटन संगठन के एंबुलेंस अधिकारी उदय चंद मौर्य, रतन कुमार, मंडल सचिव आलोक कुमार वर्मा एवं अनूप कुमार श्रीवास्तव ने मिष्ठान वितरण एवं लोगों को शीतल जल पिलाकर किया. इस दौरान लोगों को जल संरक्षण का संदेश देते हुए यह भी अपील की गई कि “जल ही जीवन है, जल को व्यर्थ न बहाएं, केवल आवश्यकता अनुसार ही जल का उपयोग करें.”

इस कार्यक्रम में ब्रिगेड के कुल 35 सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से ओम प्रकाश, अमित कुमार मौर्य, विजय प्रकाश राम, पवन कुमार, राजीव कुमार दिवाकर, दुखांति प्रसाद, आशीष कुमार, कालीचरण, चंद्र प्रकाश यादव आदि शामिल रहे. कार्यक्रम में ब्रिगेड के सेवानिवृत्त अधिकारी ए. के. आर्य, पवन कुमार, विजय कुमार एवं सतीश चंद्र ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा भावना को सराहा.

ये भी पढ़ें- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करछना स्टेशन का पुनर्विकास

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 minute ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

39 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

60 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago