उक्त योजना की जानकारी देते हुए सीपीआरओ एनसीआर शशिकांत त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता मई बताया की योजना का मुख्य उद्देश्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करछना रेलवे स्टेशन को विकसित किया गया है, इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी.
इसके साथ साथ स्टेशन फसाड
आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन के साथ स्टेशन में आधुनिकता एवं सुंदरता का नमूना है . यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक है, स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन आसानी से हो सकेगा. यात्रियों के लिए आधुनिक और सुविधाजनक टिकट काउंटर से यात्रियों को टिकट खरीदने में आसानी होगी.
स्टेशन प्रतीक्षालय यात्रियों के लिए आरामदायक बनाया गया है, यात्री यहाँ आराम से बैठकर अपने ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं. नवीनीकृत स्टेशन भवन आधुनिक और आकर्षक बनाया गया है, यह यात्रियों को एक अच्छा अनुभव प्रदान करेगा.
सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन के लिए एफओबी को 03 मीटर चौड़ा बनाया गया है जिससे यात्री एक प्लेटफ़ॉर्म से दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर आसानी से जा सकते हैं. यात्रियों को बारिश एवं धूप से सुरक्षा देने के लिए सुंदर, आकर्षक और आरामदायक मिनी कवर शेड्स लगाए गए है. यात्रियों के आवागमन को स्टेशन पर सुविधा जनक बनाने के लिए स्टेशन कॉरिडोर को विस्तारित किया गया है. दिव्यांगजनों के लिए शौचालय और रैंप बनाए गए हैं.
विकसित करछना रेलवे स्टेशन यात्रियों को आधुनिकता और विकास का नया अनुभव प्रदान करेगा. यह स्टेशन न केवल यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि शहर के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




