Bharat Express DD Free Dish

सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रयागराज ने राहगीरों के लिए निशुल्क जल सेवा का किया शुभारंभ

प्रयागराज में सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने भीषण गर्मी में राहगीरों व मरीजों की मदद के लिए निशुल्क शीतल जल सेवा शुरू की. केंद्रीय चिकित्सालय परिसर में प्याऊ सेवा का उद्घाटन किया गया.

UP News, Prayagraj free water service
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज द्वारा निशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ किया गया. यह सेवा डॉ. एस. एस. नायक, अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक एवं डिवीजन कमांडर (मेडिकल), सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से प्रारंभ की गई है.

यह प्याऊ सेवा केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज के बाहर और आकस्मिक विभाग (इमरजेंसी) के गेट के पास शुरू की गई है, जहां 30-30 लीटर के चार बड़े घड़ों में शीतल जल की निःशुल्क व्यवस्था की गई है. इसका उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके सहायकों और राहगीरों को गर्मी में राहत प्रदान करना है.

इस सेवा का उद्घाटन संगठन के एंबुलेंस अधिकारी उदय चंद मौर्य, रतन कुमार, मंडल सचिव आलोक कुमार वर्मा एवं अनूप कुमार श्रीवास्तव ने मिष्ठान वितरण एवं लोगों को शीतल जल पिलाकर किया. इस दौरान लोगों को जल संरक्षण का संदेश देते हुए यह भी अपील की गई कि “जल ही जीवन है, जल को व्यर्थ न बहाएं, केवल आवश्यकता अनुसार ही जल का उपयोग करें.”

इस कार्यक्रम में ब्रिगेड के कुल 35 सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से ओम प्रकाश, अमित कुमार मौर्य, विजय प्रकाश राम, पवन कुमार, राजीव कुमार दिवाकर, दुखांति प्रसाद, आशीष कुमार, कालीचरण, चंद्र प्रकाश यादव आदि शामिल रहे. कार्यक्रम में ब्रिगेड के सेवानिवृत्त अधिकारी ए. के. आर्य, पवन कुमार, विजय कुमार एवं सतीश चंद्र ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा भावना को सराहा.

ये भी पढ़ें- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करछना स्टेशन का पुनर्विकास

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read