देश

UP News: घर में आग लगने से गर्भवती महिला और उसकी बेटी की मौत, परिजनों ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के सबयां गांव में एक घर में आग लगने से 22 वर्षीय गर्भवती महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने बताया कि आग लगने से एक महिला व बच्ची का शव बरामद मिला है. शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके अलावा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि घटना के वक्त घर पर केवल महिला और उसकी बच्ची थी. पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं हत्या का मामला दर्ज कराया है. बताया गया कि घर में संदेहास्पद परिस्थितियों में मंगलवार को लगी आग में गीता (22) और उसकी बेटी अर्पिता (दो) की मौत हो गई. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

आरोपी पति और ससुर से पूछताछ कर रही है पुलिस

उन्होंने बताया कि गीता के परिजनों ने उसके पति संदीप, ससुर और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 498 (दहेज) और 304 बी (दहेज हत्या) के तहत शिकायत दर्ज कराई है. एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गीता के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में फंसा शव 11 किमी घसीटा, दो हिस्सों में बंटा शरीर

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की करीब पांच साल पहले संदीप से शादी हुई थी. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

11 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

14 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

29 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

40 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

41 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

52 minutes ago