आतिशी और सौरभ भारद्वाज
Delhi Cabinet Ministers: आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी दिल्ली सरकार में अब नए मंत्री होंगे. राष्ट्रपति ने मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की सिफारिश पर दोनों नेताओं को मंत्री के रूप में नियुक्त कर दिया है. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलग-अलग अधिसूचना भी जारी कर दी है. दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि तिहाड़ जेल में बंद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी उसी दिन अपना इस्तीफा सौंप दिया था. दोनों मंत्रियों का इस्तीफा सीएम केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया था.
सत्येंद्र जैन कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला चल रहा है. वहीं जेल में बंद मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह अब आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी दिल्ली सरकार में नए मंत्री होंगे. गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में बताया कि राष्ट्रपति, दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर आतिशी को उनके शपथ ग्रहण करने की तारीख से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मंत्री के रूप में नियुक्त करते हैं.
वहीं दूसरी अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति, दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर सौरभ भारद्वाज को उनके शपथ ग्रहण करने की तारीख से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मंत्री के रूप में नियुक्त करते हैं.
बता दें आज ही राष्ट्रपति ने जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा स्वीकार किया था. पिछले दिनों दोनों मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री नियुक्त करने की फाइल राष्ट्रपति को भेजी थी, जिसे मंजूरी दे दी गई है.
ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान, “एक-दो दिन में हो सकती है अतीक के बेटे की हत्या”
दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है और झूठे मामलों में उनके मंत्रियों को फंसाया जा रहा है. पार्टी का कहना है कि सिसोदिया निर्दोष हैं और केंद्र के इशारे पर ईडी और सीबीआई उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं.
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…