देश

UP News: सीतापुर में निर्माणाधीन भवन की छत ढही, एक की मौत, आठ घायल

UP News: होली के मौके पर उत्तर प्रदेश के सीतापुर में उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक निर्माणाधीन भवन की छत ढह गई. इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई और 8 घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मजदूर घर जाने की जल्दी में थे और काम खत्म ही करने वाले थे. उनको खुशी थी कि उनका मानदेय मिलेगा और अबीर-गुलाल, गुझिया लेकर घर पहुंचेंगे और बच्चों के साथ त्योहार मनाएंगे, लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है.

यह दर्दनाक हादसा यूपी के सीतापुर के खैराबाद के बाराभारी में कल देर रात हुआ. निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और आठ मजदूरों के घायल होने से हड़कम्प मच गया. इस घटना में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के मुहल्ला प्रेमनगर निवासी गोपाल चंद चंदानी खैराबाद के बाराभारी में एक भवन का निर्माण करा रहे हैं. सोमवार की रात इस भवन की छत डाली जा रही थी. काम तेजी से चल रहा था कि इसी दौरान निर्माणाधीन छत ढह गई, जिसमें आठ मजदूर छत के नीचे दब गए.

पढ़ें इसे भी- Chitrakoot Jail Case: चित्रकूट जेल कांड में जेलर गिरफ्तार, बरामद हुए घूस के लाखों रुपए, लाइट बंद करके विधायक अब्बास अंसारी को मिलाया जाता था पत्नी से, घंटों बीताते थे क्वालिटी टाइम

आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई और इसके बाद जेसीबी से छत के मलबे को हटाया गया, जिसमें बाराभारी निवासी मजदूर अजय की मौत के बाद कोहराम मच गया. घायलों को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अमृता सिंह जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों के हालत की जानकारी ली. सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया रात करीब नौ बजे हादसा हुआ है. छत ढहने से एक की मौत हुई है. आठ लोग घायल हुए. इलाज के लिए खैराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है. आखिर छत कैसे गिरी और क्या वजह रही. इसका मुख्य दोषी कौन है, आदि बिंदुओं को लेकर जांच की जा रही है. जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

3 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

3 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

15 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

20 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

23 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

57 minutes ago