फिल्म भोला का एक दृश्य और राहत इंदौरी
Film Bhola: अजय देवगन की फिल्म का लंबे समय से उनके प्रशंसकों को इंतजार रहता है. 6 मार्च को उनकी आगामी फिल्म ‘भोला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. बताया जा रहा है कि फिल्म भोला तमिल की सुपरहिट फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है. फिल्म के ट्रेलर में बोले गए डायलॉग फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. लेकिन अब इसके डायलॉग ही फिल्म के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं. मशहूर शायर राहत इंदौरी के बेटे ने फिल्म के डायलॉग को लेकर जो दावा किया है उसके अनुसार ट्रेलर में बोले गए डायलॉग राहत इंदौरी की शायरी से लिए गए हैं.
सोशल मीडिया पर राहत इंदौरी के बेटे सतलज राहत ने लिखा है,” अजय देवगन का मैं 90 से फैन हूं …. उनका भोला का टीजर और ट्रेलर बेहतरीन है … हर फ्रेम उम्मीद जगती है .. लेकिन अजय सर के लेखकों ने उनके साथ बेईमानी की … उर्दू के फेमस शेरो की भाषा बदल कर स्क्रिप्ट में इस्तेमाल कर लिए हैं…अजय सर की मूवीज इश्क, नजायज, वगैराह के गाने लिखने वाले मेरे वालिद राहत इंदौरी साहब का शेर “जंग में कागजी अफराड से क्या होता है हिम्मत लड़ती है तदद से क्या होता है और मुन्नवराना साहब का शेर ‘शहीदों की जमी है जिसे हिंदुस्तान कहते हैं, ये बंजर हो के भी बुजदिल कभी अदा नहीं करती’ तो भाषा बदल कर ट्रेलर में भी सुनाई पड़ रहे हैं… फिल्म देखने के बाद पता चलेगा के लेखक अंकुश सिंह ने कितने हिंदी उर्दू के शायरों के माल पर हाथ साफ किया है.
इसे भी पढ़ें: Bholaa Trailer: रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू ट्रेलर, एकबार फिर अजय संग नजर आएंगी तब्बू
फिल्म में तब्बू की भी अहम भूमिका
अजय देवगन की फिल्म में तब्बू भी एक खास किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म में तब्बू एक बार फिर से पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगी, फ़िल्म में उनका दमदार एक्शन भी देखने को मिलेगा. वहीं इस फिल्म के साथ अमाला पॉल भी हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म का जो ट्रेलर लॉंच हुआ है वो ढाई मिनट का है. बता दें कि फिल्म इसी महीने 30 मार्च को रिलीज होने जा रही है.
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…