देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जाएंगी गयाजी, जानें पितरों के पिंडदान के लिए कौन सी की जा रही विशेष तैयारियां

नमिता वर्मा


हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार के गयाजी के एयरपोर्ट से होकर 5 नंबर गेट, घुघड़ीटाड़ बाईपास, नारायणी पुल और बंगाली आश्रम से गुजरते हुए विष्णुपद मंदिर पहुंचेंगी.

पितरों के पिंडदान के लिए प्रसिद्ध है गयाजी

श्राद्ध और पितरों के उद्धार के लिए देशभर में कई तीर्थस्थल प्रसिद्ध हैं, लेकिन बिहार का गयाजी मोक्षस्थली के रूप में सबसे विशेष माना जाता है. मान्यता है कि यहां पिंडदान करने से 108 कुल और सात पीढ़ियों का उद्धार होता है और आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है. यही वजह है कि पितृ पक्ष के दौरान लाखों श्रद्धालु गयाजी का रुख करते हैं. इसकी एक अनोखी बात यह भी है कि यहां व्यक्ति अपने पितरों के लिए स्वयं पिंडदान कर सकता है.

मोक्षनगरी गयाजी में राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा

आपको बता दें कि राष्ट्रपति के लिए विशेष रूट भी निर्धारित किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 सितंबर को अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मोक्षनगरी गयाजी पहुंचेंगी. इस दौरान वे विष्णुपद मंदिर में पिंडदान और तर्पण करेंगी. उनके आगमन को देखते हुए गया जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं.

एयरपोर्ट से विष्णुपद मंदिर तक कड़े सुरक्षा इंतज़ाम

राष्ट्रपति का काफिला गया एयरपोर्ट से रवाना होकर 5 नंबर गेट, घुघड़ीटाड़ बाईपास, नारायणी पुल और बंगाली आश्रम से गुजरते हुए विष्णुपद मंदिर पहुंचेंगी. लौटते समय भी वही मार्ग निर्धारित किया गया है.

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था

इसमें दोमुहान से सिकड़िया मोड़, 5 नंबर गेट से सीटी पब्लिक स्कूल और चांद चौरा से बंगाली आश्रम होते हुए घुघड़ीटाड़ तक का रास्ता शामिल है.

जानें प्रशासन की विशेष तैयारियां

जनता और अन्य वाहनों के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं. इनमें बोधगया से फोर लेन होते हुए गुलहड़िया चक मोड़, चाकंद रेलवे गुमटी, कंडी नवादा, कुकड़ा मोड़, मेहता पेट्रोल पंप और सीटी पब्लिक स्कूल का रास्ता शामिल है. इसके अलावा विष्णुपद मंदिर के आसपास कुछ जगहों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं, जहां से श्रद्धालुओं को पैदल ही आगे जाना होगा.

गया प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त व्यवस्था की है कि राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो और श्रद्धालुओं को भी असुविधा न झेलनी पड़े. ‘परिंदा भी पर न मार सके’ वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत हर स्तर पर निगरानी और नियंत्रण की योजना बनाई गई है.

ये भी पढ़ें: 20 सितंबर को गुजरात के इस शहर में जाएंगे पीएम मोदी, उनके दौरे को लेकर तैयारियां तेज

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

8 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

11 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

20 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

21 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

37 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

51 minutes ago