देश

राधे-राधे की गूंज के बीच राष्ट्रपति ने की गोवर्धन परिक्रमा, दूध से अभिषेक कर लिया गिरिराज महाराज का आशीर्वाद

आज (शनिवार) की सुबह वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने परिवार के साथ गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने पहुंचीं. सुबह करीब साढ़े 8 बजे उन्होंने रेडिसन होटल से दानघाटी मंदिर का रुख किया. गिरिराज जी के दर्शन के बाद उन्होंने दूध से अभिषेक किया और प्रसाद चढ़ाया. इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं.

पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने गोवर्धन की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा शुरू की. पहले कुछ दूरी उन्होंने पैदल चलकर तय की, फिर परिवार के साथ गोल्फ कार्ट में बैठकर परिक्रमा पूरी की. रास्ते में उन्होंने लगातार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. स्थानीय लोग राष्ट्रपति के इस स्वागत को देख बेहद उत्साहित दिखे.

परिक्रमा पूरी होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं. इस मौके पर मथुरा की सांसद हेमामालिनी भी मौजूद थीं और उन्होंने स्वागत में हिस्सा लिया.

राष्ट्रपति मुर्मू उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर थीं. इस दौरे की शुरुआत उन्होंने गुरुवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन से की थी. शुक्रवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद जी से उनकी मुलाकात हुई, जहां संत ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

गोवर्धन में खास तैयारियां

राष्ट्रपति का यह मथुरा दौरा उनकी छठी बार की यात्रा नहीं, बल्कि खास है क्योंकि वे स्वतंत्र भारत की पहली राष्ट्रपति हैं जो गोवर्धन पहुंची हैं. गिरिराज जी की नगरी में उनके स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं. पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था. तिराहा चौराहा रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा था और दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया था.

यह भी पढ़ें: ‘आरोपियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे…’, मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर क्या बोले सीएम योगी?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

5 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

20 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

20 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

20 minutes ago