देश

तेलंगाना स्थापना दिवस पर शीर्ष नेतृत्व की बधाई: पीएम मोदी ने राज्य के विकास और संस्कृति को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किया, “तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तेलंगाना के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. तेलंगाना के लोग अपनी रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं. इस राज्य का इतिहास समृद्ध और संस्कृति गौरवशाली है, जो साहस, दृढ़ संकल्प और जुझारू भावना के प्रतीक हैं.” उन्होंने आगे लिखा, “केंद्र सरकार तेलंगाना की विकास यात्रा में अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका उद्देश्य ‘विकसित भारत’ के हमारे साझा स्वप्न को साकार करना है. मैं तेलंगाना के सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शुभकामना संदेश

तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं. तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि तेलंगाना को एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. तेलंगाना को एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है. पिछले कुछ वर्षों में, इस राज्य ने नवाचार और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है. मैं तेलंगाना के लोगों के निरंतर विकास और खुशहाली की कामना करता हूं.”

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘विकसित भारत’ के स्वप्न को किया याद

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत परंपराओं से संपन्न, तेलंगाना ने अपने लोगों की रचनात्मकता, नवाचार, कड़ी मेहनत और दृढ़ता के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. कामना है कि यह अवसर सभी को राज्य के कल्याण और ‘विकसित भारत’ के स्वप्न को साकार करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करे.”

नितिन नवीन और अमित शाह की तेलंगाना वासियों को बधाई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत भावना के लिए विख्यात, तेलंगाना अपने लोगों की शक्ति, दृढ़ता और आकांक्षाओं को दर्शाता है. कामना है कि यह राज्य प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, और तेलंगाना के लोग सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहें.”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साझा किया सफलता का मंत्र, संस्कृत श्लोक के जरिए बताया- कौन है असली बुद्धिमान?

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मैं राज्य के समस्त लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. अपनी विशिष्ट संस्कृति और असाधारण औद्योगिक क्षमता के साथ, तेलंगाना राष्ट्र की प्रगति में एक अहम भूमिका निभाता है. मुझे पूरी उम्मीद है कि यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा और भारत की गरिमा व प्रतिष्ठा को और भी उच्च स्तरों तक ले जाएगा.”

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

9 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

19 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

34 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

44 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

52 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago