Global Maritime CEO Forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर 2025 को मुंबई का दौरा करेंगे और देश के समुद्री क्षेत्र के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री शाम 4:00 बजे नेस्को प्रदर्शनी केंद्र, मुंबई में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक (IMW) 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता करेंगे.
ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम, इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 का एक प्रमुख कार्यक्रम है. इसमें दुनिया भर की समुद्री कंपनियों के सीईओ, प्रमुख निवेशक, नीति-निर्माता और नवप्रवर्तक एक साथ आएंगे. इस फोरम में वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य, टिकाऊ समुद्री विकास, ग्रीन शिपिंग और समावेशी ब्लू इकोनॉमी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
प्रधानमंत्री की यह भागीदारी मैरीटाइम अमृत काल विज़न 2047 के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इस दूरदर्शी विज़न का उद्देश्य भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में से एक के रूप में स्थापित करना है. यह विज़न चार रणनीतिक स्तंभों — पोर्ट-आधारित विकास, शिपिंग और जहाज निर्माण, निर्बाध लॉजिस्टिक्स, और समुद्री कौशल विकास पर आधारित है.
27 से 31 अक्टूबर 2025 तक “महासागरों को एकजुट करना, एक समुद्री विज़न” थीम के तहत आयोजित, IMW 2025 भारत को वैश्विक समुद्री केंद्र और ब्लू इकोनॉमी में अग्रणी के रूप में उभरने के लिए भारत के रणनीतिक रोडमैप को प्रदर्शित करेगा. इसमें 85 से अधिक देशों की भागीदारी, 1,00,000 से अधिक प्रतिनिधि और 500 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे.
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…