प्रिंसिपल-टीचर फाइट की तस्वीर.
Principal Teacher Fight: स्कूल में बच्चों का आपस में लड़ना-झगड़ना तो आम बात है, लेकिन अगर विद्यालय में प्रिंसिपल और शिक्षक के बीच मारपीट हो जाए तो बच्चों पर क्या मनोवैज्ञानिक असर पड़ेगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. दरअसल, यूपी के एक सरकारी स्कूल में ऐसा ही मामला सामने आया है. आगरा शहर के एक सरकारी विद्यालय में प्रिंसिपल और टीचर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. दोनों में आपसी बहस इतना अधिक बढ़ गया कि मारपीट हो गई. स्कूल में टीचर और प्रिंसिपल के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
इंडिया टुडे ग्रुप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी स्कूल में मारपीट का यह मामला आगरा के अछनेरा प्रखंड सींगना स्थित माध्यमिक विद्यालय का है. इस विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका गुंजा पर आरोप है कि वे देर से स्कूल पहुंची थीं. विद्यालय में देर से आने को लेकर प्रिंसिपल ने गुंजा को टोका. जिसके बाद दोनों में इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई. शिक्षिका गुंजा ने प्रिंसिपल से उल्टा यह कहा कि ‘आप भी तो लेट से आती हैं, आज मैं लेट हो गई तो क्या हो गया’.
जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत विवाद का रूप ले लिया. बातों हीं बातों में दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. वीडियों में देखा जा सकता है कि मारपीट में प्रिंसिपल और टीचर एक दूसरे को धक्का मुक्की कर रही हैं. इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए. इतना ही नहीं, शिक्षिका द्वारा विरोध करने पर इस लड़ाई में प्रिंसिपल का ड्राइवर भी कूद पड़ा और उसने भी टीचर के साथ धक्का-मुक्की की.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…