Air India
Air India News: जल्द ही भारत- इजरायल के बीच यात्रा शुरू होने वाली है. नई दिल्ली से इजरायल की राजधानी तेल अवीव की उड़ानों के संचालन को लेकर विमानन कंपनी एअर इंडिया ने ताजा अपडेट शेयर किया है और इसकी जानकारी दी है. बता दें कि पश्चिम एशिया में जो संघर्ष की स्थिति बनी हुई है, उसके ही कारण तेल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानों को एअर इंडिया ने रद्द कर दिया था. इससे पहले इसको लेकर एअर इंडिया ने 15 मई 2024 तक उड़ानों के निलंबित रहने की बात कही थी.
शुक्रवार को टाटा समूह की विमानन कंपनी एअर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए तेल अवीव की उड़ानों से जुड़ा अपडेट लोगों के साथ साझा किया है. कंपनी ने कहा है कि ‘‘एअर इंडिया पांच साप्ताहिक उड़ानों के साथ दिल्ली और तेल अवीव की अपनी सेवाओं की शुरुआत 16 मई 2024 से करने वाली है. 16 मई से उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग सभी चैनलों पर शुरू हो गई है.’’
एअर इंडिया ने टिकट बुकिंग की जानकारी के साथ ही यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है और कहा है कि अधिक जानकारी के लिए हमारे 24/7 कॉन्टैक्ट सेंटर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें.
बता दें कि एअर इंडिया ने 30 अप्रैल को एक जानकारी शेयर करते हुए कहा था कि पश्चिम एशिया में जो स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए तेल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानों के निलंबन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इसी के साथ ही कंपनी ने ये भी कहा था कि तेल अवीव की उड़ानों का संचालन 15 मई तक बंद रहेगा. हालांकि उस वक्त कंपनी ने उड़ानों के फिर से शुरू होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी. हालांकि कंपनी ने सबसे पहले 19 अप्रैल को बताया था कि इजरायल की राजधानी के लिए उसकी उड़ानें 30 अप्रैल तक निलंबित रहेंगी और फिर इसको आगे बढ़ा दिया था.
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से दुनिया के दो प्रमुख व शक्तिशाली देशों ईरान और इजरायल के बीच तनाव जारी है. ईरान ने इजरायल के ऊपर ड्रोन व मिसाइलों से हमला किया था और फिर बाद में तमाम खबरों में दावा किया गया था कि इजरायल ने भी ईरान पर जवाबी कार्रवाई की है और ईरान पर ड्रोन से हमला किया है. युद्ध की शंका के चलते ही एअर इंडिया ने तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…
अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि 1857 की…
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…