देश

आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा- राहुल की सदस्यता रद्द होने पर प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला

Rahul Gandhi disqualified: ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को दो दिनों में दो झटके लगे हैं. पहले सूरत की अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई. अब लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी है. इस नोटिफिकेशन के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ है और वह मोदी सरकार के इस ‘सुनियोजित कदम’ के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी. दूसरी तरफ, राहुल गांधी की बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे तीखे सवाल किए हैं.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा, “नरेंद्र मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा. आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा क़ायम रखता है…”

उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते…. लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी. आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया. राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया.”

मेरे परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा, “नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पर सवाल उठाया. क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए? आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा.”

उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “जिसे आप खत्म करने में लगे हैं, इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी. हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है… आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा. आप कुछ भी कर लीजिए.”

भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

5 minutes ago

सूर्य-शुक्र की युति से ग्रहों की चाल में मचेगा भौकाल! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क वाले सावधान

24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…

13 minutes ago

वृषभ राशि का दैनिक राशिफल: परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय, संतान से मिल सकती है खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…

30 minutes ago