IPL 2023: माही है तैयार! ये वीडियो देख विरोधी टीमों के खेमे में मच जाएगी खलबली

IPL 2023 MS Dhoni: माही है तैयार! ऐसा लगता है कि एमएस धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में जरूरत पड़ने पर कुछ ओवर गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं क्योंकि चेन्नई सुपरकिंग्स टूर्नामेंट से पहले अपने प्रशिक्षण में वो ऐसा करते दिखे हैं. कई लोगों को लगता है कि अपने शानदार करियर के अंत से पहले धोनी कुछ नया करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. फ्रेंचाइजी इस सत्र में अपने करिश्माई कप्तान और टीम को देखने के लिए बेताब फैंस के साथ कई वीडियो शेयर करती है, जिसे फैंस का सब्र बना रहे.

ये सीजन धोनी और सीएसके फैंस के लिए बेहद खास है. वजह खुद माही हैं. बताया जा रहा है कि ये उनका आखिरी सीजन है. वहीं, धोनी लगभग तीन साल बाद चेन्नई के घरेलू मैदान पर उतरने वाले हैं. यही वजह है कि माही आईपीएल 2023 में धमाल मचाने के लिए जमकर कमर कस रहे हैं.

धोनी ने टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी में हाथ आजमाकर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया. फैंस विकेटकीपर-बल्लेबाज को गेंदबाजी करता देख हैरान थे और सोच रहे थे कि सीएसके के कप्तान ने आगामी आईपीएल सत्र में उनके लिए क्या खास छुपा रखा है. सीएसके ने धोनी का सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘द मल्टीवर्स ऑफ माही.’ वीडियो में धोनी को नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए कुछ मजा लेते दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified: राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, नहीं लड़ पाएंगे 2024 का लोकसभा चुनाव!, कांग्रेस बोली- सच बोलने की मिली सजा

 

पहले कभी नहीं देखा होगा माही का ऐसा अवतार

धोनी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेले हैं. आईपीएल के अपने करियर में अब तक 234 मैच खेलने के बावजूद धोनी ने किसी आईपीएल मैच में एक भी ओवर नहीं डाला है। 2023 सत्र धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है. टीम वापस अपने उच्च स्तर पर लौटने की उम्मीद करेगी और 2022 सत्र को भुलाना चाहेगी जहां टीम मुंबई इंडियंस से एक स्थान ऊपर नौंवें स्थान पर रही थी. धोनी के नेतृत्व वाली टीम गत चैंपियन गुजरात जायंट्स के खिलाफ 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना अभियान शुरू करेगी.

INPUT–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

24 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

2 hours ago