देश

प्रयागराज के नामी स्कूल में पढ़े माफिया अतीक के बेटे, असद की 10वीं की मार्कशीट आई सामने, जानिए हर विषय में कितने थे नंबर

Asad Ahmed: माफिया डॉन अतीक अहमद खुद कम पढ़ा लिखा था. 10वीं फेल होने के बाद पढ़ाई-लिखाई से कोई नाता नहीं रहा. लेकिन, कई मंचों से अतीक ने अपने पढ़े-लिखे नहीं होने का दर्द कई मर्तबा बयान किया था. बेहतर शिक्षा नहीं हासिल करने का ही मलाल कहा जा सकता है कि अतीक के पांचों बेटों ने प्रयागराज के सबसे नामी सेंट जोसेफ कॉलेज से पढ़ाई की. हालांकि, यहां भी अतीक के बेटों की मारपीट की चर्चा कायम रही. बेटे भी अपने बाप के रसूख को देखते हुए उसी राह पर चल रहे थे.

10वीं में असद कितना होनहार 

पुलिस की जांच में अतीक के बेटे असद की 10वीं की मार्कशीट हाथ लगी है. मार्कशीट में पता चलता है कि असद का मन पढ़ाई-लिखाई में बिल्कुल नहीं था और मारपीट में ज्यादा था. क्योंकि, स्कूली दिनों में ही टीचर से हाथापाई की बात सामने आ चुकी थी. असद की 10वीं की मार्कशीट बताती है कि वह हर विषय में फेल था.

कक्षा 10वीं में उसे सिर्फ 175 अंक मिले थे. अंग्रेजी में 100 में से 28 नंबर मिले थे. वहीं, हिंदी में 21, गणित 19, सोशल साइंस में 19.8 और साइंस में 19 नंबर असद ने हासिल किए थे. कुल मिलाकर असद को सिर्फ 25% मार्क्स मिले थे और वह फेल था. असद के सर्टिफिकेट में लिखा था- Need to work hard in all subjects (सभी विषयों में कड़ी मेहनत की दरकार है.)

ग्रेडिंग और स्कूल में असद के कारनामें

मार्क्स के अलावा उसकी पंचुएलिटी भी खराब थी. पंचुएलिटी में उसे D ग्रेड हासिल हुआ था. जबकि, साफ-सफाई में B और कम्युनिकेशन में C ग्रेड मिले थे. अनुशासन के मामले में भी असद का रेप्युटेशन काफी खराब था. जानकारी के मुताबिक सेंट जोसेफ कॉलेज में ही एक कंपटीशन के दौरान असद ने अपने टीचर की ही धुनाई कर दी थी. मामला गेम का था. हार से बौखलाए असद ने रेफरी को ही पीट दिया.

हालांकि, टीचर से मारपीट के मामले में कोई बात सामने नहीं आई. कॉलेज प्रशासन अतीक के भय से कभी भी कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर पाया. कई ऐसे सबूत हैं, जिससे साबित होता है कि असद की राह अपने पिता और चाचा की तरह ही माफिया डॉन बनने की थी. क्योंकि, उसका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह लखनऊ के एक फ्लैट में नंगा करके एक शख्स की पिटाई कर रहा था.

इसे भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘जहरीला सांप’ के बाद अब बेटे प्रियांक ने पीएम मोदी को बताया ‘नालायक’

गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से असद और शूटर गुलाम फरार थे. जिन्हें 15 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने झांसी के परीक्षा डैम के पास एनकाउंटर में मार गिराया. असद उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अपराधी था.

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

27 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

59 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

1 hour ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

2 hours ago