देश

बीजेपी का ‘नेहरू प्रेम’ देख संसद में हंस पड़ीं प्रियंका गांधी, तंज कसते हुए पूछा- अचानक इतनी इज्जत कैसे?

Priyanka Gandhi Lok Sabha: मंगलवार (10 मार्च) को लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राजनीतिक माहौल काफी गरम रहा. इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर निशाना साधा और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर सरकार के रुख पर सवाल उठाए.

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि जो नेता अक्सर नेहरू की आलोचना करते हैं, वही अब अपने तर्कों को सही ठहराने के लिए उन्हें कोट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह इस बात पर हंस रही थीं कि जिन लोगों ने सालों तक नेहरू को निशाना बनाया, वे अचानक उनकी तारीफ करने लगे हैं.

प्रियंका गांधी ने कसा तंज

प्रियंका ने सदन में कहा कि “मैं आज हंस रही थी क्योंकि जिस इंसान की वे हर दिन बुराई करते हैं, नेहरू जी, वे आज उसी इंसान को कोट कर रहे हैं. अचानक, वे नेहरू जी की इज्जत करने लगे हैं. आज उन्होंने कहा कि जिस इंसान ने डेमोक्रेसी को सबसे मजबूत बनाया, वह नेहरू जी थे, जिसका अपोजिशन बेंचों से जोरदार सपोर्ट मिला.”

राहुल गांधी का किया सपोर्ट

अपने भाषण के दौरान प्रियंका गांधी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में एक ही व्यक्ति ऐसा है जो सत्ता के सामने नहीं झुका और वह राहुल गांधी हैं. प्रियंका के अनुसार राहुल गांधी बिना किसी डर और झिझक के अपनी बात रखते हैं और सच बोलते हैं. उन्होंने कहा कि यही सच सत्ता पक्ष को पसंद नहीं आता और वे उसे स्वीकार नहीं कर पाते.

सत्ता पक्ष ने भी साधा निशाना

इस बहस के दौरान सत्ता पक्ष की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद के सभी सदस्यों को नियमों और संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति खुद को बाकी लोगों से ऊपर समझने लगता है, तो उसे रोकना जरूरी हो जाता है. उनकी इस टिप्पणी को राहुल गांधी पर निशाना माना गया.


ये भी पढ़ें: लोकसभा में ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे का मिला समय


स्पीकर को हटाने की बहस जारी

दरअसल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. प्रस्ताव में स्पीकर पर पक्षपात करने, सदन की कार्यवाही में अनियमितता बरतने और विपक्ष को बोलने का पर्याप्त मौका न देने जैसे आरोप लगाए गए हैं. विपक्ष का कहना है कि स्पीकर ने विपक्ष की आवाज दबाई और सरकार के पक्ष में काम किया. इसी प्रस्ताव को लेकर लोकसभा में बहस शुरू हुई है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

7 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

7 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

8 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

8 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

8 hours ago