देश

प्रियंका गांधी ने साधा इजरायल पर निशाना; पत्रकारों की हत्या को बताया ‘जघन्य अपराध’

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने इजरायल के हमले में अल-जजीरा के 5 पत्रकारों की मौत को जघन्य अपराध बताया है. उन्होंने हमलों को लेकर कहा कि इजरायल नरसंहार कर रहा है. इस बीच, प्रियंका वाड्रा ने भारत सरकार पर भी निशाना साधा.

Priyanka Gandhi ने एक्स पर किया पोस्ट

कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अल जजीरा के 5 पत्रकारों की निर्मम हत्या फिलिस्तीनी धरती पर किया गया एक और जघन्य अपराध है. जो लोग सत्य के लिए खड़े होने की हिम्मत करते हैं, उनका असीम साहस इजरायल की हिंसा और घृणा से कभी नहीं टूटेगा. ऐसी दुनिया में जहां अधिकांश मीडिया सत्ता और व्यापार का गुलाम है, इन बहादुर आत्माओं ने हमें याद दिलाया कि सच्ची पत्रकारिता क्या होती है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.”

प्रियंका वाड्रा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “इजरायल नरसंहार कर रहा है. उसने 60 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या की है, जिनमें 18,430 बच्चे थे. उसने सैकड़ों लोगों को भूख से मार डाला है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं और लाखों लोगों को भूख से मरने की धमकी दे रहा है.”

भारत सरकार पर उठाए सवाल

भारत सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद (Priyanka Gandhi) ने लिखा, “चुप रहकर और निष्क्रियता से इन अपराधों को बढ़ावा देना अपने आप में एक अपराध है. यह शर्मनाक है कि भारत सरकार चुप बैठी है, जबकि इजरायल फिलिस्तीन के लोगों पर यह तबाही मचा रहा है.”

हालांकि, 5 पत्रकारों की मौत पर इजरायल का दावा है कि अल-जजीरा का रिपोर्टर अनस अल-शरीफ हमास के एक आतंकी ग्रुप का प्रमुख था. इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने पुष्टि की कि उन्होंने शरीफ को निशाना बनाया था. अल-शरीफ अपने चार सहयोगियों, मोहम्मद कुरैकेह, इब्राहिम जहीर, मोअमेन अलीवा और मोहम्मद नौफल के साथ मारा गया.

यह भी पढ़ें- 35 साल पुराने कश्मीरी पंडित नर्स मर्डर केस में SIA ने श्रीनगर में 8 ठिकानों पर की छापेमारी, यासीन मलिक के घर भी रेड

आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि शरीफ इजरायली नागरिकों और सेना पर रॉकेट हमलों को अंजाम दे रहा था. आईडीएफ ने दावा किया कि उनके पास ऐसे हमास दस्तावेज हैं, जो दिखाते हैं कि वह 2019 में समूह की एक इकाई में था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

31 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

39 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

47 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago