लाइफस्टाइल

Guava Benifits: डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारी तक, सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है अमरूद

Guava Benifits: आज की भागदौड़ भरी दिनचर्या और बदलते खानपान के चलते आम इंसान अब बीमारियों से घिरा रहने लगा है. ऐसे में शरीर को प्राकृतिक तरीके से मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम अपने खानपान में उन फलों और सब्जियों को शामिल करें, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हों, बल्कि पौष्टिकता से भी भरपूर हों. इन्हीं फलों में एक नाम है ‘अमरूद’; आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, हर किसी ने इसके गुणों को माना है.

भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं आयरन और मैग्नीशियम (Guava Benifits)

आयुर्वेद के मुताबिक, अमरूद में विटामिन ए, सी और बी6 के साथ-साथ पोटैशियम, फोलिक एसिड, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा, इसमें लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल से जुड़ी बीमारियों और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद कारगर हैं.

पाचन तंत्र और कब्ज की समस्या होती है दूर

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमरूद रोजाना खाया जाए, तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में जबरदस्त इजाफा होता है. वहीं, आयुर्वेद में कहा गया है कि अगर इसे काले नमक के साथ खाया जाए, तो पाचन तंत्र को ताकत मिलती है और कब्ज की समस्या दूर हो सकती है.

ये भी पढ़ें: अगर आप भी कम करना चाहते हैं वजन तो डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद (Guava Benifits)

बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर. अमरूद इन दोनों स्थितियों में मददगार साबित हो सकता है. अमरूद के नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखा जा सकता है, वहीं इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

अमरूद के पत्तों को माना गया औषधीय

आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों को बेहद औषधीय माना गया है. पत्तों के अर्क या काढ़े का सेवन करने से मसूड़ों से खून आना, मुंह के छाले, और यहां तक कि डायबिटीज की स्थिति में भी राहत मिलती है. कई शोधों में यह भी पाया गया है कि अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ के लिए लाभदायक हैं.

आंखों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद

अमरूद में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा होने की वजह से यह आंखों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है. यह आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करता है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago