अतीक अहमद और अशरफ अहमद (फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड के फरार आरोपियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. धूमनगंज थाना पुलिस को कोर्ट की ओर से कुर्की की अनुमति मिल गई है. इसके बाद माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) की फरार पत्नियों (क्रमश: शाइस्ता परवीन और जैनब) के साथ ही 6 आरोपियों के घरों की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी गई है. बता दें कि इस हत्याकांड मामले में शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम रखा गया है. कुर्की के आदेश के बाद शाइस्ता परवीन, जैनब फातिमा, बमबाज गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान के घरों की कुर्की होगी.
मालूम हो की 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल के साथ ही उनके दो सरकारी गनर्स को दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना से पूरी उत्तर प्रदेश हिल गया था. इसी के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतीक के बेटे असद को मुठभेड़ में मार गिराया था. दूसरी ओर अतीक अहमद और अशरफ को बदमाशों ने गोली मार दी थी. वहीं हत्याकांड में नामजद आरोपियों में शूटर साबिर, बमबाज गुड्डू मुस्लिम और अरमान पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है. हालांकि महिला आरोपियों में शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम है लेकिन इसके अलावा अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी भी फरार हैं, लेकिन इन पर पुलिस ने किसी तरह का इनाम नहीं रखा है.
फिलहाल कोर्ट से आदेश मिलने के बाद कुर्की की कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. बता दें कि सभी आरोपियों के घर पर पुलिस पहले ही मुनादी की कार्यवाही पूरी कर चुकी है. इसके बाद अब धूमनगंज पुलिस धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू करेगी. सीआरपीसी की धारा 82 के तहत पुलिस कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर चुकी है. मालूम हो कि नोटिस जारी होने के बाद भी आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया है. वहीं कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ पुलिस पहले भी कई बार कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है और दोनों के घर का सामान कुर्क कर चुकी है. वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण पहले ही माफिया के पुश्तैनी मकान भी अवैध बताकर गिरा चुकी है तो वहीं अब शाइस्ता परवीन के किराए के चकिया स्थित मकान के सामान की पुलिस कुर्की करेगी. अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के हटवा स्थित मकान की कुर्की की जाएगी. दूसरी ओर माफिया की बहन आयशा नूरी के मेरठ स्थित मकान की कुर्की पुलिस करेगी. बता दें कि पुलिस पहले ही आयशा पति डॉक्टर अखलाक अहमद को गिरफ्तार कर जेल में डाल चुकी है. उस पर बमबाज गुड्डू मुस्लिम को पनाह देने और आर्थिक मदद करने का आरोप है. इस सम्बंध में पुलिस को सीसीटीवी में सबूत मिले हैं तो वहीं शिवकुटी थाने के पीछे स्थित गुड्डू मुस्लिम के मकान की पुलिस कुर्की करेगी. दूसरी ओर शूटर साबिर के मरियाडीह और अरमान के सिविल लाइंस स्थित कमरे की कुर्की पुलिस द्वारा की जाएगी. खबर सामने आ रही है कि, कोर्ट का आदेश आने के बाद पुलिस कुर्की की तैयारी में जुट गई है.
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों में देरी…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…