ICC World Cup 2023

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद बाबर आजम जमकर हुए ट्रोल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

Babar Azam Viral Memes: वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मैच शुक्रवार को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 62 रनों से शानदार जीत दर्ज  की. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम  45.3 ओवर में 305 रन पर ऑल आउट हो गई.

सोशल मीडिया पर बाबर आजम के मिम्स की बौछार

मैच के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई हैशटैग ट्रेंड करने लगे. जिसमें बाबर आजम, दिल-दिल पाकिस्तान, रिजवान, इफ्तिखार जैसे हैशटैग टॉप पर ट्रेंड कर रहे थे. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम के मजे लिए. सोशल मीडिया पर बाबर के कई मीम्स शेयर कर यूजर्स ने बाबर आजम के मजे लिए.

ये भी पढ़ें- AUS vs PAK World Cup 2023: 368 रनों का पहाड़ नहीं चढ़ पाया पाकिस्तान, कंगारुओं ने छुड़ाए बाबर की सेना के पसीने

बाबर ने वर्ल्ड कप के 4 मैच में बनाए 83 रन

वर्ल्ड कप 2023 में बाबर का बल्ला कुछ खास नहीं कर पाया है. टूर्नामेंट के चार मैच में उनके बल्ले से मात्र 83 रन निकले हैं. भारत के खिलाफ बाबर आजम ने अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन इसके अलावा तीन अन्य मैच में वो सस्ते में आउट हो गये. अब सोशल मीडिया पर यूजर्स कप्तान बाबर आजम के मजे ले रहे हैं.

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यूजर्स ने लिए मजे

Fun-Feed नाम के एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘पाकिस्तान में अभी ये स्थिति है. पाकिस्तानियों ने खेल पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ दिल-दिल पाकिस्तान पर ध्यान दिया… नतीजा भुगतों.. बाबर आजम की वजह से टीवी टूट रहे हैं.’ इस पोस्ट पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं.

 

एक अन्य यूजर्स ने एक्स पर मिम्स पोस्ट कर बाबर आजम के मजे लिए हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने 62 रनों से दी करारी शिकस्त

बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने शुरुआत से ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 367 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 305 रन पर ऑल आउट हो गई. इस मैच में बाबर आजम कुछ खास नहीं कर पाए. उनके बल्ले से मात्र 18 रन निकले.

– भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

36 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

59 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago