देश

Pune Bridge Collapsed: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया बचाव अभियान तेज करने का निर्देश, अब तक दो मौतों की पुष्टि

पुणे के इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने के बाद कई लोगों के बहने की खबर है. लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कुछ लोगों को बचा लिया गया है, दो लोगों की मौत हुई है. वहीं, कुछ अभी भी फंसे हुए हैं.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पुणे जिले के तलेगांव के पास इंदौरी में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढह जाने से हुई त्रासदी की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं. इस घटना के संबंध में मैं संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार के लगातार संपर्क में हूं. चूंकि कुछ लोग बह गए हैं, इसलिए युद्ध स्तर पर खोज अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर एनडीआरएफ को तैनात किया गया है. राहत कार्य में तुरंत तेजी लाई गई है. अब तक छह लोगों को बचाया गया है.”

उन्होंने आगे कहा, “सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है. 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संभागीय आयुक्त खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.”

कुछ लोगों को बचाया गया पर अब भी कुछ फंसे हुए

इससे पहले, सीएम फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “मैंने मावल तालुका में हुई घटना के संबंध में संभागीय आयुक्त और पुलिस कमिश्नर से बात की है. कुछ लोगों को बचा लिया गया है और कुछ अभी भी फंसे हुए हैं. संभावना है कि कुछ लोग बह गए हों, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. बचाव अभियान जारी है और सभी एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं.”

वहीं, टीएमसी नेता दिलीप घोष ने पुणे ब्रिज हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “पुणे में जो हादसा सामने आया है, वह दुखद है. सबसे पहले राहत-बचाव कार्य में तेजी लानी चाहिए, क्योंकि अभी भी कुछ लोग लापता हैं. हालांकि, मैं भाजपा से यही कहूंगा कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. जब कोलकाता में पोस्ता पुल गिरा था, तब पीएम मोदी ने इस घटना को ‘एक्ट ऑफ फ्रॉड’ बताया था. अहमदाबाद विमान दुर्घटना और पुणे पुल गिरने जैसी कई दुर्घटनाएं हो रही हैं, क्या प्रधानमंत्री अब भी एक्ट ऑफ फ्रॉड कहेंगे? मैं यही कहूंगा कि राहत बचाव कार्य में तेजी लानी चाहिए.”


ये भी पढ़ें: Pune News: इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, 15 लोगों के मरने की आशंका


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

11 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

20 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

26 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

40 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

43 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago