देश

गूगल की मदद से हुई केतन की हत्या! सिया-चेतन की सर्च हिस्ट्री ने खोले राज; कैसे बना मर्डर और बचाव का प्लान?

Ketan Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे में हुए केतन हत्याकांड ने न केवल पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है, बल्कि डिजिटल युग में तकनीक के दुरुपयोग की एक बेहद खौफनाक तस्वीर भी पेश की है. पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ कुछ ऐसे चौंकाने वाले और पुख्ता डिजिटल सबूत लगे हैं, जिसने इस पूरे मर्डर मिस्ट्री की कहानी को ही बदल कर रख दिया है. इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सिया और चेतन की मोबाइल और गूगल सर्च हिस्ट्री ने एक ऐसा राज उगला है, जिससे साफ होता है यह सोची-समझी खूनी साजिश थी.

कैसे अपराधियों ने हत्या करने से लेकर सबूत मिटाने तक के लिए सर्च इंजन ‘गूगल’ को अपना सबसे बड़ा मददगार बनाया था. आइए सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं कि कैसे सिया और चेतन ने इंटरनेट पर मर्डर का पूरा प्लान तैयार किया और पुलिस को चकमा देने की खतरनाक रिहर्सल तक कर डाली.

सिया-चेतन की गूगल सर्च हिस्ट्री (Google Search History Ketan Murder Case)

पुणे पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के मोबाइल और डिजिटल डिवाइस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने के बाद जो सर्च हिस्ट्री और डेटा रिकवर हुआ है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है. अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए सिया और चेतन ने हफ्तों पहले से गूगल पर बकायदा रिसर्च शुरू कर दी थी.

ये भी पढ़ें: क्या ट्रस्ट ने सिंडिकेट को बचाया? राम मंदिर दान चोरी का विस्फोटक सच, जानें 5 जून का ‘सीक्रेट’ और SBI की चेतावनी

आरोपियों ने गूगल पर ‘बिना सुराग छोड़े हत्या कैसे करें’ और ‘इंसान को आसानी से मौत के घाट उतारने के तरीके’ जैसे खौफनाक कीवर्ड्स सर्च किए थे. केवल टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि उन्होंने यूट्यूब और गूगल पर मर्डर और फॉरेंसिक साइंस से जुड़े कई अपराध आधारित वीडियो भी देखे थे, ताकि वे इंसानी शरीर के नाजुक हिस्सों और वार करने की तकनीकों को समझ सकें.

लोहागढ़ किले पर मर्डर की ‘रिहर्सल’ (Ketan Murder Case Update)

इस हत्याकांड की सबसे वीभत्स बात यह है कि आरोपियों ने केतन अग्रवाल को मौत के घाट उतारने से पहले बकायदा इसका पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) किया था. सिया और चेतन ने पुणे के पास स्थित ऐतिहासिक लोहागढ़ किले के सुनसान इलाके को चुना, जहां उन्होंने केतन की हत्या करने और उसकी लाश को ठिकाने लगाने की पूरी रिहर्सल की थी.

ये भी पढ़ें: पार लग जाएंगे! BJP ने खोली ममता के ‘मिस्टर इंडिया’ पुल की पोल, वायरल हुआ TMC का विकास मॉडल

इतना ही नहीं, इंटरनेट से सीखकर उन्होंने खुद को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए एक ‘परफेक्ट एस्केप प्लान’ (बचाव का रास्ता) भी तैयार किया था. हत्या की वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद, दोनों आरोपियों ने आपस में की गई व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य डिजिटल सबूतों को पूरी तरह से डिलीट (Wipe) करने की पुरजोर कोशिश की थी. पुलिस को चकमा देने और अपनी पहचान छुपाने के लिए उन्होंने अपना हुलिया (गेटअप) और बाल तक बदलने की पूरी प्लानिंग कर रखी थी.

पुलिस को गुमराह करने की रिहर्सल

अगर पुलिस उन्हें हिरासत में ले लेती है, तो तीखे सवालों का क्या जवाब देना है और कैसे पुलिस को मनगढ़ंत कहानियों में उलझाकर चकमा देना है, आरोपियों ने इसकी भी बकायदा प्रैक्टिस की थी. हालांकि, पुणे पुलिस के हाई-टेक डिजिटल फॉरेंसिक जाल के सामने उनकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

2 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

45 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

48 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago