देश

Pune News: पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की ‘विजिबल पुलिसिंग’ पहल से अपराध पर लगी लगाम, चौक-चौराहे पर मुस्तैद हुई पुलिस

Pimpri Chinchwad Police: महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की ओर से शुरू की गई विजिबल पुलिसिंग पहल ने काफी सकारात्मक परिणाम दिए हैं. इस पहल के शुरू होने के बाद अपराध की घटनाओं में काफी गिरावट दर्ज की गई है. जिसमें पिछले साल हुई डकैती, चोरी, मर्डर, चेन स्नेचिंग की तुलना में इस साल कमी देखी गई है. इस साल अब तक 576 मामले दर्ज हुई हैं. ये आंकड़ा पिछले साल 678 था.

पेट्रोलिंग बढ़ने से अपराध में कमी

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर विनोय कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि विजिबल पुलिसिंग पहल के तहत पेट्रोलिंग को बढ़ाया गया है. जिसके लिए नए वाहनों की खरीद की गई है. जिससे नागरिकों को समय पर मदद पहुंचाने के साथ ही बेहतर पुलिसिंग में मदद मिली है. इस पहल के शुरू होने के बाद आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि अपराध के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

57 नए वाहनों की हुई खरीद

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट में वाहनों की कमी थी. जिसके लिए फंड जारी होने के बाद वाहनों की खरीद हुई है. 57 नए वाहनों को खरीदा गया है. इन वाहनों के साथ पुलिस कर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है. जिसमें सार्वजनिक जगहों से लेकर औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Politics: नंद कुमार साय ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, अब लोकसभा चुनाव में आदिवासी वोटर्स को कैसे साधेगी Congress?

जनता में बढ़ रही सुरक्षा की भावना

पुलिस कमिश्नर विनोय कुमार चौबे ने निर्देश दिए हैं कि इन वाहनों को पुलिस स्टेशन में खड़ा करने के बजाय स्पॉट पर तैनात किए जाएं. प्रत्येक पुलिस स्टेशन से एक सीनियर पुलिस कर्मी के साथ जगह-जगह पर वाहनों को तैनात किया जा रहा है. जिससे लोगों के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा हो और पुलिस पर भरोसा बढ़े. हर पुलिस स्टेशन से तीन-तीन वाहनों के साथ एक सीनियर पुलिस अधिकारी सड़कों और चौराहों पर रहेंगे. जिससे घटना होने पर पुलिस को मौके पर पहुंचने में लगने वाले समय की बचत होगी. इसके अलावा जनता के अंदर सुरक्षा की भावना भी पनपेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

18 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

46 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

50 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago