Bigg Boss 17: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 17 में हर दिन जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट प्रोमो में बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क होगा, जिसमें घरवाले एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे. इस टास्क में ऑपरेटर अंकिता लोखंडे होंगी, जिन पर नील भट्ट सहित अन्य घरवाले चीटिंग करने का आरोप लगाएंगे. आइये जानते हैं कि आज के एपिसोड में घर में क्या बवाल होने वाला है.
एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि जिस टीम से ज्यादा सेब के बॉक्स अप्रूव होंगे, उसी टीम में से कोई अगला कैप्टन बनेगा. इस टास्क के लिए घर के अंदर सेब का पेड़ लगाया गया है, जिस पर लाल-लाल सेब लटक रहे हैं. बिग बॉस की अनाउंसमेंट के बाद सभी कंटेस्टेंट्स ज्यादा से ज्यादा सेब बटोरने की जद्दोजहद में जुट जाते हैं. इस दौरान अभिषेक और समर्थ के बीच धक्का-मुक्की करने को लेकर झगड़ा भी होने लगता है.
इस हफ्ते भी ज्यादा से ज्यादा नॉमिनेशन पाकर जो कंटेस्टेंट खतरे में हैं, उसमें अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, अनुराग डोभाल और नील भट्ट का नाम शामिल है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते किसी मेल कंटेस्टेंट पर नहीं, बल्कि टीवी की दो फेमस टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा पर एलिमिनेशन की गाज गिरने वाली है।
अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा का बिग बॉस 17 में आए दिन झगड़ा देखने को मिलता है. बीते दिनों ही विक्की जैन और ऐश्वर्या का झगड़ा हुआ था, जिसमें उन्होंने अंकिता लोखंडे के पति को मैनूपुलेटर और डबल फेस तक बता दिया था.
इसके बाद ही अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा भी एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने से पीछे नहीं रहे. हाल ही में नॉमिनेशन टास्क में भी दोनों ने एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…