देश

पंजाब में AAP सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल पर 10 फीसदी VAT, जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

पंजाब की जनता पर भगवंत मान सरकार ने महंगाई के बोझ और भारी कर दिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. जिससे पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. बढ़ी हुई कीमतों की दरें लागू होने के बाद राज्य में पेट्रोल के दाम करीब 100 रुपये लीटर पहुंच गई है.

वैट लागू होने के बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत 98.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है. अब पंजाब में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें अपने पड़ोसी राज्यों, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर से अधिक हो गया है. वहीं राजस्थान से अभी भी कम है.

यह भी पढ़ें- AAP Maha Rally: केजरीवाल ने पीएम मोदी को दिया चैलेंज, कहा- आपके 21 साल और मेरे 8 साल, किसने किया ज्यादा काम? देख लें

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेट्रोल-डीजल पर 10 प्रतिशत तक वैट में बढ़ोतरी कर दी है. जिससे पेट्रोल के दाम 92 पैसे और डीजल के दामों में 88 पैसे की वृद्धि हुई है. पंजाब पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि पंजाब के पड़ोसी राज्यों में अब यहां की तुलना में दाम कम हो गए हैं. चंडीगढ़ में अ 96.20 रुपये, जम्मू कश्मीर में 97.5 रुपये, के अलावा हिमाचल प्रदेश में 96.29 रुपये और हरियाणा में 97.34 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल की बात करें तो चंडीगढ़ में डीजल की कीमत 84.26 रुपये, हिमाचल प्रदेश में 85.44 रुपये प्रति लीटर, जम्मू कश्मीर में 83.26 रुपये प्रति लीटर है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे 13 राज्यों पर बहुत भारी…! मूसलाधार बारिश और 70 की रफ्तार से आंधी का खौफनाक अलर्ट

मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…

14 minutes ago

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago