Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Punjab Government+

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों की समस्या को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है, ऐसे में वे उन लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने हाल ही में ड्रग तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान गंवा दी.

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की ट्रांसफर याचिका पर केंद्र सरकार को आईबी से सलाह लेने का निर्देश दिया है. हवारा ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके सहयोगियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती दी गई है.

पंजाब में आम आदमी पार्टी 20 सितंबर से घर-घर प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है. 2.68 लाख कार्यकर्ता मान सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे.

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत बादल ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक के 11 मामलों की जांच के आदेश देने की मांग की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोगा, पंजाब में ‘बदलाव रैली’ को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है.

पंजाब ने ITBP के साथ MoU साइन किया. आपदा तैयारी और प्रशासन को मजबूत बनाने के लिए संयुक्त ट्रेनिंग, सिमुलेशन और रिसर्च होगी. राज्य आपदा से निपटने के लिए ज्यादा अच्‍छे से तैयार होगा.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भ्रष्टाचार के प्रति अपनी सरकार की जीरो-टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया.