बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला.
पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से अटैक हुआ है. ये हमला बीती रात एक बजे के करीब किया गया, जब भाजपा नेता अपने घर में सो रहे थे. ग्रेनेड हमले की जानकारी मिलते ही उन्होंने सुरक्षा गार्ड को पुलिस स्टेशन भेजकर सूचना दी. पुलिस ने ने धमाके की जांच शुरू कर दी है.
बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया का कहना है, “रात करीब 1 बजे धमाका हुआ. मैं सो रहा था, मुझे लगा कि ये गड़गड़ाहट की आवाज है. बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है. इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा. सीसीटीवी की जांच की जा रही है, फोरेंसिक एक्सपर्ट भी यहां मौजूद हैं.”
जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया, “रात करीब 1 बजे हमें यहां धमाके की जानकारी मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है. फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. हम सीसीटीवी पर भी नजर रख रहे हैं. फोरेंसिक टीम जांच कर रही है कि यह ग्रेनेड हमला है या कुछ और…”
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…