उत्तर प्रदेश

संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से आज SIT करेगी पूछताछ, जामा मस्जिद के सदर जफर ने किया था ये चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा मामले में SIT सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से आज पूछताछ करेंगी. एसआईटी ने पिछले दिनों सांसद के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच कर नोटिस दिया था. जियाउर्रहमान बर्क हिंसा मामले में दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी बनाए गए हैं. इसके साथ ही जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर ने भी एसआईटी की पूछताछ में बर्क का नाम लिया था.

जफर अली को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

संभल की जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य जफर अली को 23 मार्च को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जफर अली ने विशेष जांच दल (SIT) को बताया कि समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी 24 नवंबर को हुई हिंसा की साजिश में शामिल थे.

अवैध तरीके से घर के निर्माण का आरोप

इसके अलावा सपा सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर का निर्माण भी अवैध तरीके से कराया है, जिसको लेकर जांच टीम ने हाल ही में घर की नपाई करवाई थी. घर की नपाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी तरह का माहौल न बिगड़े.

यह भी पढ़ें- Meerut Murder: सौरभ हत्याकांड में नया मोड़, जेल में बंद मुस्कान की प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव

संभल हिंसा मामले में जियाउर्रहमान बर्क नामजद अभियुक्त हैं. पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जल्द ही सांसद को 41(ए) का नोटिस भेजा जाएगा. इस नोटिस का मकसद यह जानना है कि हिंसा से पहले और बाद में सांसद की किन लोगों से बातचीत हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago