Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, बाजवा ने दावा किया था कि पंजाब में 50 हैंड ग्रेनेड मौजूद हैं, जिनमें से 32 अब भी सक्रिय हैं. इस बयान को लेकर सीएम मान ने एक वीडियो संदेश जारी कर बाजवा से सवाल किया कि उनकी यह खुफिया जानकारी कहां से आई. साथ ही चेतावनी दी कि अगर यह बात झूठी साबित हुई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
सीएम भगवंत मान ने बाजवा के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनके पास इतनी संवेदनशील जानकारी थी, तो उन्होंने इसे पंजाब पुलिस के साथ साझा क्यों नहीं किया. उन्होंने पूछा, “क्या बाजवा इस इंतजार में थे कि कोई हादसा हो, लोग मारे जाएं और फिर उनकी राजनीति चमके?” मान ने यह भी कहा कि न तो पंजाब पुलिस की खुफिया यूनिट और न ही केंद्र सरकार के पास ऐसी कोई जानकारी है. फिर बाजवा को यह सूचना कैसे मिली?
मान ने तंज कसते हुए कहा, “क्या बाजवा के पाकिस्तान में कोई खास संपर्क हैं, जो उन्हें फोन करके बता रहे हैं कि कितने ग्रेनेड भेजे गए हैं? अगर यह सच नहीं है, तो क्या वे पंजाब में डर और दहशत फैलाना चाहते हैं? अगर ऐसा है, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.”
इसी बीच, रविवार को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने चंडीगढ़ में बाजवा के आवास पर जाकर उनसे पूछताछ की. इस टीम का नेतृत्व कर रहे रवजोत सिंह गरेवाल ने बताया कि बाजवा ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि पंजाब में 50 हैंड ग्रेनेड मौजूद हैं, जिनमें से 32 अभी भी सक्रिय हैं. पुलिस ने उनसे इस जानकारी के सोर्स के बारे में पूछा, लेकिन बाजवा ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया.
प्रताप बाजवा ने मुख्यमंत्री के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “मैंने पुलिस को पूरी तरह सहयोग किया, लेकिन अपने सूत्रों का खुलासा नहीं करूंगा.” उन्होंने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि उन्हें पंजाब में ग्रेनेड की मौजूदगी की विश्वसनीय जानकारी मिली थी. बाजवा ने सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा, “पंजाब में ग्रेनेड हमलों की खबरें आ रही हैं, लेकिन सरकार सो रही है. मान सरकार को अब जागना चाहिए और हालात पर ध्यान देना चाहिए.”
ये भी पढ़ें- Bihar News: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की मुश्किलें बढ़ी…अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पटना में केस दर्ज
-भारत एक्सप्रेस
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…