Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar News: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की मुश्किलें बढ़ी…अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पटना में केस दर्ज

कन्हैया कुमार पर पीएम नरेंद्र मोदी संघ और संघ से जुड़े लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर केस दर्ज किया गया है. यह केस बिहार भाजपा के लीगल सेल की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है.

कन्हैया कुमार. (फोटो: IANS)

Bihar News: कांग्रेस के युवा फायर ब्रांड नेता कन्हैया कुमार इन दिनों काफी चर्चा में हैं. बिहार में पलायन रोको यात्रा के जरिए कन्हैया कुमार कांग्रेस के बिछड़ें वोटरों का वापस लाने में लगे हैं. पर कन्हैया कुमार की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है.

कन्हैया कुमार पर पीएम नरेंद्र मोदी संघ और संघ से जुड़े लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर केस दर्ज किया गया है. यह केस बिहार भाजपा के लीगल सेल की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है.

पार्टी प्रवक्ता दानिश इकबाल के नेतृत्व में लीगल टीम पटना कोतवाली थाने पहुंची और कन्हैया के खिलाफ केस दर्ज करवाया. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री और संघ के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल की थी.


ये भी पढ़ें: पंजाब: फिरोजपुर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, RDX और IED के साथ दो आतंकवादी गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest