देश

तमिलनाडु में फिर दिखा जल्लीकट्टू का जलवा, 850 बैलों के साथ मैदान में उतरे 350 बुलफाइटर्स

तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में करमबक्कुडी के पास मीनमपट्टी मीना मुनियंदावर मंदिर उत्सव के अवसर पर एक भव्य जल्लीकट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस रोमांचक प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के कानून मंत्री एस. रघुपति ने किया. उद्घाटन से पहले बुलफाइटर्स ने कानून मंत्री रघुपति के सामने शपथ ली. इसके बाद मंदिर के पास बने वडिवासल (प्रवेश द्वार) से बैल बाहर निकले. जिनके कूबड़ पकड़ने के लिए बुल फाइटर्स टूट पड़े.

इस जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में तंजावुर, त्रिची, शिवगंगा, थेनी, डिंडीगुल सहित तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से 850 बैल और 350 बुलफाइटर्स ने हिस्सा लिया. बुलफाइटर्स ने बैलों के कूबड़ को पकड़कर उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश की.

यह पारंपरिक खेल न केवल ताकत और साहस का प्रदर्शन है, बल्कि तमिल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा भी है. प्रतियोगिता में सबसे अधिक बैलों को काबू करने वाले बुलफाइटर्स और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैलों के मालिकों को शानदार पुरस्कार दिए गए. इनमें दोपहिया वाहन, सोने-चांदी के सिक्के, पंखे, चांदी के बर्तन और चादरें शामिल हैं.

सुरक्षा के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए

प्रतियोगिता की सुरक्षा के लिए अलंगडी पुलिस उपाधीक्षक दीपक रजनी के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए. इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग और अग्निशमन विभाग ने मिलकर आयोजन को सुचारू रूप से चलाने में योगदान दिया. बैलों और बुलफाइटर्स की सुरक्षा के लिए सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. आयोजन स्थल पर मेडिकल टीमें और आपातकालीन सुविधाएं भी मौजूद थीं.

इस जल्लीकट्टू ने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया, जो उत्साह के साथ इस पारंपरिक खेल का आनंद लेने पहुंचे. मैदान में बैलों को काबू करने की कोशिश करते बुलफाइटर्स के साहसिक प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया. यह स्थानीय समुदाय की वीरता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago